Homebound Oscars Entry: निर्देशक नीरज घायवान की “Homebound” को ऑस्कर 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। करण जौहर और नीरज घायवान ने इस नवीनतम प्रगति पर अपनी उत्साहजनक ख़ुशी शेयर की हैं। फिल्म ने 2025 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इंटरनेशनल पीपुल्स चॉइस अवार्ड के लिए दूसरा उपविजेता स्थान हासिल किया।
Homebound Oscars Entry
Homebound की Oscars 2026 में हुई एंट्री

फिल्म प्रोड्यूसर एन चंद्रा ने कोलकाता में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘होमबाउंड’ की ऑस्कर में एंट्री की जानकारी शेयर की। चंद्रा ने कहा, ‘कुल 24 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में ऑस्कर में भारत को रिप्रेजेंट करने की रेस में थीं। बहुत मुश्किल चुनाव था क्योंकि सभी फिल्में लोगों के दिल को छूने वाली थीं। 12 मेंबर्स की टीम ने इस मूवी को ऑस्कर के लिए चुना। चुनाव करने वाली टीम में प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और जर्नलिस्ट शामिल थे.’
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तले बनी इस फिल्म के लिए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है। करण ने पोस्ट में लिखा, ‘ये एक ऐसा पल है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। बहुत खुशी हो रही है कि हमारी फिल्म 98वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेगी। इसके लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.’ करण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इस मूवी को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।
‘होमबाउंड’ के कलाकारों ने शेयर की ख़ुशी

इस घोषणा के बाद कलाकारों ने अपनी खुशी साझा की। ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह वो फिल्म है जिस पर मुझे सबसे ज़्यादा गर्व है, और अगर यह मेरी फिल्म न भी होती, तो भी मुझे ऐसा ही लगता। कुछ फिल्में हमसे कहीं बड़ी होती हैं.. @neeraj.ghaywan भाई, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, तुम इसके और उससे भी ज़्यादा के हक़दार हो। तुमने सबसे अलग-थलग समय में सबसे मानवीय फिल्म बनाई है और तुम्हारे विज़न का माध्यम बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।” उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ़ तुम ही एक सार्वभौमिक भाषा वाली ऐसी भारतीय फिल्म बना सकते थे। @karanjohar हमें सक्षम बनाने, इस फिल्म को गहराई से समझने और एक पिता की तरह इसकी रक्षा करने के लिए।” ईशान ने फिल्म के कार्यकारी निर्माता, फिल्म निर्माता मार्टिन स्कॉर्सेसे की भी सराहना करते हुए लिखा, “महानतम @martinscorsese_ जिनके जादुई स्पर्श ने हमें घर तक पहुँचाया।”
विशाल जेठवा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता साझा की, जबकि जान्हवी कपूर ने पोस्ट किया, “इस फिल्म का हर हिस्सा किसी सपने से कम नहीं रहा। यह सफ़र, लोग, इस कहानी का मतलब और हमारी टीम में सभी के लिए यह कितना व्यक्तिगत रहा है…”
ऑस्कर में ये फिल्में हुई शामिल

हालांकि, होमबाउंस के साथ इस लिस्ट में अलग-अलग भाषाओं में भारत की 23 फिल्में और शामिल हैं। इन फिल्मों का ऐलान 19 सितंबर, 2025 को कोलकाता में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। इसमें फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इन फिल्मों को चुना है। ये भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक मंच पर एक अहम पल साबित हुआ। कोलकाता के प्रतिष्ठित ग्लोब सिनेमा में ऑस्कर में एंट्री के लिए भेजी जाने वाली फिल्मों का चुनाव किया गया है.1- आई वॉन्ट टू टॉक (हिन्दी) 2- तन्वी द ग्रेट (हिंदी) 3- द बंगाल फाइल्स (हिन्दी) 4- पुष्पा 2 (तेलुगु) 5- होमबाउंड (हिन्दी) 6- केसरी चैप्टर 2 (हिन्दी)7- सुपरबॉय ऑफ मालेगांव (हिंदी) 8- स्थल (मराठी) 9- कन्नप्पा (तेलुगू) 10- मेटा द डैजलिंग गर्ल (साइलेंट फ़िल्म) 11- सांबर बोंडा (मराठी) 12- दशावतार (मराठी) 13- वनवास (हिन्दी) 14- पानी (हिन्दी) 15- गांधी तथा चेट्टु (तेलुगू) 16- अता थम्बायचा नाय (मराठी) 17- कुबेरा (तेलुगु) 18- बूंग (मणिपुरी) 19- संक्रांतिकी वस्तुन्नम (तेलुगु) 20- ह्यूमन्स इन द लूप (हिंदी) 21- जुगनुमा (हिंदी) 22- फुले (हिंदी) 23- वीर चंद्रहास (कन्नड़) 24- पायरे (हिंदी)


Download Android App
Download iOS App




