बॉलीवुड में एक से एक दिग्गज कलाकार आये और गये पर कुछ नाम ऐसे है जो बरसों तक याद किये जायेंगे। इन्ही में से एक है कादर खान । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लम्बे करियर के दौरान इन्होने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ये आज बॉलीवुड से दूर हो चुके है पर अब भी इनकी दमदार एक्टिंग की याद दर्शकों के दिल में बसी है।
अपनी लेखनी कौशल के लिए साहित्य अवार्ड जीत कादर खान को अज इस हाला में देखकर ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि बॉलीवुड के कलाकार भी दुखी है। अफगानिस्तान से बतौर रिफ्यूजी भारत आकर बसने वाले कादर खान ने जो इस फिल्म इंडस्ट्री को योगदान दिया है वो बेहद काबिलेतारीफ है ।
एक वक्त था जब अमूमन हर दूसरी फिल्म में आपको कादर खान की अदाकारी देखने को मिलती थी पर अब इनकी तबियत काफी खराब रहती है और आज जिस हाल में महान अभिनेता खान साहब है फैन्स के लिए ये काफी दुखद है। ये एक शानदार अभिनेता के साथ साथ जाने माने लेखक भी थे।
कादर खान बॉलीवुड से दूर
अधिकतर फिल्मों में उनके और बाकी कलाकारों के डायलाग उन्ही के द्वारा लिखे होते थे। कादर खान ने हर तरह के किरदार निभाएं है जिनमे , विलेन , सीरियस किरदार , कॉमेडी रोल शामिल है। फिल्मो में कादर खान को उनकी अच्छी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है।
हालांकि कादर खान काफी लम्बे समय से बॉलीवुड की दुनिया से दूर है, पर फिर भी बॉलीवुड में आज भी उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल है। आखिरी बार कादर खान साल 2015 में फिल्म दिमाग का दही में नजर आये थे और इस फिल्म के बाद उन्होंने खराब तबियत के चलते बॉलीवुड से दूरी बना ली।
उसके कुछ समय बाद उनका एक इंटरव्यू सामने आया जिसमे उन्होंने अपने साथी कलाकार और बॉलीवुड के प्रति नाराजगी जताई थी। उन्होंने अपने बॉलीवुड साथियों को लेकर कहा था की लोग अगर मुझे याद करते है, तो मुझसे मिलने क्यों नहीं आते।
यहाँ तक कि कई बार तो इस तरह की अफवाह भी उडी थी, कि कादर खान की मौत हो चुकी है। मगर ये खबर बिलकुल झूठी थी। आपको बता दें की अभिनेता कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था और अब उन्होंने कनाडा की सिटीजनशिप भी ले ली है।
अब खान साहब अपने दोनों बेटो के साथ कनाडा में रहते है। कादर खान इन दिनों खराब तबियत के चलते घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलते और बॉलीवुड से दूर ही जिंदगी बिता रहे है पर उनकी तस्वीरें फैन्स के लिए दुखद जरूर है।
हाल ही में ये खबर भी आ रही है की कदर खान अब अपनी याददाश्त भी पूरी तरह खो चुके है और स्वास्थ्य स्थिर ना होने की वजह से उनका ठीक होना अब बेहद मुश्किल है।। उनके बेटों और परिवार के लोगों का कहना है की अब वो बमुश्किल ही किसी को पहचान पाते है। हम सभी कदर खान की अच्छी सेहत की कामना करते है ।


Download Android App
Download iOS App












