अर्जुन कपूर से शादी के प्लान पर मलाइका अरोड़ा से हुआ सवाल तो रिएक्शन था ऐसा !

Summary :

अर्जुन कपूर शादी को लेकर मलाइका के प्लानिंग कर रहे है और सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की अगले साल ये कपल शादी कर सकते है।

बीते कुछ सालों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच डेटिंग की ख़बरें आ रही थी पर बीते कुछ दिनों से जैसे दोनों को हाथ में हाथ डाले घूमते हुए देखा उससे ये तो साफ़ हो गया की दोनों इस वक्त रिलेशनशिप में है। पहले दोनों ने कभी भी अपनी डेटिंग की ख़बरों पर कोई बयान नहीं दिया था पर अब किसी को कुछ पूछने की जरुरत नहीं है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बीते दिनों मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को एक दुसरे का हाथ थामे देखा गया था और उसके बाद उन्हें एक सार्वजानिक समारोह में भी एक साथ पहुँचते देखा गया। मलाइका ने बीते साल सलमान खान के भाई अरबाज़ खान से तलाक लिया था और उसके बाद ये साफ़ हो गया था की इस तलाक की वजह अर्जुन कपूर ही है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

लेकिन दोनों कभी इस रिश्ते पर खुलकर नहीं बोले। मीडिया, इंटरव्यू और टॉक शोज में अर्जुन कपूर से कई बार उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किये गए पर अर्जुन कपूर सिर्फ इतना कहते थे कि वो सिंगल नहीं है और एक सीरियस रिलेशनशिप में है।

शादी के सवाल पर भी उन्होंहे खुलकर अपनी राय रखी पर कभी ये खुलासा नहीं किया कि वो किस से शादी करने वाले है या करना चाहते है। मगर अब अर्जुन कपूर शादी को लेकर मलाइका के प्लानिंग कर रहे है और सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की अगले साल ये कपल शादी कर सकते है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

बीती शाम मीडिया रिपोर्टर्स ने जब मलाइका को एक इवेंट के दौरान उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल को नजरअंदाज करते हुए फंस के साथ सेल्फी खिंचवानी शुरू कर दी और सवाल इग्नोर कर दिए।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

अब देखना होगा अर्जुन कपूर शादी के ऊपर कब बात करते है क्योंकि बेबाकी से अपनी बात करने में अर्जुन कपूर जाने जाते है। खैर जो भी हो पर लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है की कब ये कपल अपनी शादी की खुशखबरी सबको देंगे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

साथ ही आपको बता दें मलाइका से तलाक के बाद अरबाज़ खान भी अपनी नयी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहे है।

कपिल शर्मा शो सीजन 2 का प्रोमो आते ही वायरल, खूब बेइज्जती करते दिखे कीकू !

Desk Team