बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां है जो अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती है और आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बता रहा है उनकी खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है और इनका ग्लैमर भी इन दिनों खूब चल रहा है। हम बात कर रहे है कायनात अरोड़ा की जो इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडियन सिनेमा में बेहद कामयाब है।
अक्षय कुमार की फिल्म खट्टा मीठा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कायनात अरोड़ा आजकल बॉलीवुड में नहीं है और फिल्म ग्रैंड मस्ती को छोड़ दें तो कायनात ने बॉलीवुड में ज्यादा काम नहीं किया है।
लेकिन अपने आकर्षक फिगर और खूबसूरती के चलते उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। आपको बता दें कायनात अरोड़ा दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की कजिन बहन है।
इन्होने भी मॉडलिंग के बाद फिल्मों की दुनिया तक का सफर तय किया है। बचपन से ही अभिनेत्री बनने का शौक रखने वाली कायनात अरोड़ा ने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है।
कायनात अरोड़ा कई बड़े ब्रांड्स जैसे कैडबरी, मारुति के साथ-साथ लक्स के विज्ञापन में भी अपनी चमक बिखेर चुकी है। साथ ही आपको बता दें कायनात अरोड़ा अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।
उनका लेटेस्ट फोटोशूट जो कि कुवैत में कराया गया है। यह फोटोशूट कायनात ने अल्लावी सिंगर के साथ कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरों में आप कायनात अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज़ साफ़ देख सकते है।
कायनात अभी 32 साल की है और शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर उनका यही कहना था की वो अभी काम पर फोकस करना चाहती है और अगर उनकी जिंदगी में ऐसा कोई फैसला वो लेंगी तो अपने फैंस और मीडिया को जरूर बताएंगी।
देखें वीडियो:
https://www.instagram.com/p/BpoRi–Hcta/


Download Android App
Download iOS App









