अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी रचा ली है। काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हालांकि फैन्स को अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की शादी को लेकर बहुत उत्साहित थे।

काजल अग्रवाल ने भी अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जिसमें से एक में वह पति गौतम किचलू का हाथ चूमते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ काजल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।

काजल अग्रवाल इस तस्वीर में दुल्हन के जोड़े में सजी हुई दिख रही हैं। वहीं गौतम तस्वीर में मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। काजल ने इस तस्वीर के साथ एक खास नोट भी लिखा है। काजल ने कैप्शन में लिखा, और बस, मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपत्र,साथी,बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी कर ली है। ये सब और तुममें अपना घर पाकर मैं बहुत खुश हूं।
इसके अलावा काजल ने एक और तस्वीर शादी की शेयर की है। काजल ने इस तस्वीर में कैप्शन में लिखा है कि, पंजाबी का कश्मीरी से मिलन वाली शादी में, हमें ‘Jeelakarrabellam’ शामिल करना ही था जो कि दक्षिण भारत में मेरे और गौतम के अपने-अपने रिश्तों को एक ट्रिब्यूट है। तेलुगू वेडिंग में, जीलाकरा बेलम का मतलब दूल्हा-दुल्हन के विवाह का प्रतीक है। यह पवित्र अनुष्ठान इस बात का प्रतीक है कि जोड़ी, हर बुरे और अच्छे वक्त में एक दूसरे के साथ रहेगी।
काजल अग्रवाल की शादी बेहद रॉयल अंदाज में हुई। काजल ने अपनी इस शादी को लेकर कहा कि कोविड की सभी प्रोटोकॉल्स को मद्देनजर रखते हुए हमें शादी की। काजल की शादी का आयोजन छोटा था, शरीक हुए सभी मेहमानों को टेस्ट भी हुआ। काजल ने उन सभी मेहमानों का धन्यवाद किया जो उनकी शादी में शरीक हुए थे। इतना ही नहीं काजल ने वर्चुइली जो उनकी शादी में जुड़े उनका भी शुक्रिया अदा किया।

काजल अग्रवाल की शादी में इंस्ट्री से और उनके करीबी दोस्त नहीं पहुंच पाए मगर वह सभी सोशल मीडिया के जरिए काजल और गौतम को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। काजल को शादी की बधाई साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने दी।

काजल और अपनी शादी की एक तस्वीर गौतम ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, पति-पत्नी। एंटरप्रेन्योर और डिस्सर्न लिविंग के फाउंडर और एक इंटीरियर डिजाइन गौतम किचलू हैं। गौतम किचलू हाउस डिजाइन करते हैं साथ ही वह कंपनी फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेंटिंग्स और बाकी हाउसहोल्ड सामान भी सेल करते हैं।
मुंबई स्थित द ताज महल पैलेस होटल में काजल और गौतम किचलू की शादी हुई है। काजल और गौतम की शादी में परिवार के सदस्य ही शामिल हुए क्योंकि कोरोना महामारी के चलते ऐसा फैसला लिया गया।

काजल ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ही साझा की थी। हालांकि काजल और गौतम एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं लेकिन कभी इनका नाम एक साथ सामने नहीं आया।



Download Android App
Download iOS App



