साउथ इंडस्ट्री फिल्मों की सुपरस्टार और सिंघम फिल्म की फेमस अभिनेत्री काजल अग्रवाल बहुत जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद काजल ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। काजल ने यह पोस्ट शेयर करके बताया कि वो इसी महीने की 30 तारीख को गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।

गौतम पेशे से एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं।इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह भी जानकारी दी उनकी शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। वहीं काम की बात को लेकर भी उन्होंने जानकारी देते हुए पोस्ट में बताया कि वो शादी के बाद भी अपना काम करती रहेंगी।

काजल ने शेयर की पोस्ट
अभिनेत्री काजल ने अपनी शादी की जानकारी साझा करते हुए लिखा मुझे बहुत खुशी है कि मैं गौतम किचलू के साथ 30 अक्टूबर 2020 को मुंबई में शादी करने वाली हूं,जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कोरोना ने निश्चित रूप से हमारे जीवन पर गहर प्रकाश डाला था,परंतु हम लोग एक साथ अपनी जिंदगी की शुरूआत करने के लिए तैयार हैं और हम जानते हैं कि आप लोग भी हमें जरूर चियर करेंगे। मैं आप लोगों को शुक्रिया करती हूं,जो इतने दिनों तक आपने मुझे प्यार दिया और मुझे आशीर्वाद दिया।
लेकिन जैसे कि हम अपनी लाइफ का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं तो हमें आपकी दुआओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। आगे काजल ने लिखा मैं वो सभी चीजें जारी रखूंगी जो मैं अब तक करती आई हूं। अपने दर्शकों का मनोरंजन करना एक नई उम्मीद और नए तरीके के साथ। आप लोगों के साथ के लिए धन्यवाद।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल जल्द ही कमल हसन की फिल्म इंडियन 2 में दिखाई देंगी। इसके अलावा अभिनेत्री के हाथ दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म हे सिनामिका भी है।


Download Android App
Download iOS App



