साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार काजल अग्रवाल मैडम तुसाद में वैक्स स्टैच्यू लगने की वजह से चर्चा में रही हैं। काजल अग्रवाल के इस वैक्स स्टैच्यू का अनावरण 5 फरवरी 2020 को होगा।
.jpg)
फिलहाल सिंघम फेम काजल की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। जी हां इन दिनों काजल अग्रवाल मालदीव में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। हाल ही में काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बीच वाली तस्वीरें शेयर की हैं।
.jpg)
इन फोटोज में एक्ट्रेस समुद्र किनारे खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की यह बोल्ड तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर टेंड्र कर रही है। शेयर की गई इन तस्वीरों में काजल बहुत खुश दिखाई दे रही है।

इस फोटो में काजल ब्लैक मल्टी कलर की बिकनी पहने बहुत सेक्सी लुक दे रही हैं। एक्ट्रेस ने बिकनी पहन कर एक के बाद एक कई सारे हॉट पोज देते हुए दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।

इस फोटो में भी काजल ने बिकिनी पहनी हुई है और वो पूल में गुलाबी रंग की flamingo पर गजब का पोज देती हुई दिखाई दे रही है।
काजल की इन बोल्ड तस्वीरों को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वह पूरी मस्ती के मूड में है। एक्ट्रेस ने मालदीव की कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर कि जिसमें वो पेड़ पर बैठी हुई नजर आ रही है। 
मालदीव में काजल अपने एक-एक पल को एन्जॉय कर रही है। काजल समुद्र तट पर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रही है। एक्ट्रेस अपने माता-पिता,बहन निशा और बहनोई एंव अपने छोटे भतीजे ईशान के साथ मालदीव गई हुई है।

काजल अग्रवाल दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा फेमस है और वह वहां की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फ़िलहाल एक्ट्रेस कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा वो फिल्म मुंबई सागा में भी काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



