काजल अग्रवाल ने अपने हनीमून की और तस्वीरें की शेयर, चारों तरफ दिखा ब्लू ही ब्लू नजारा

Summary :

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले दिनों बिजेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी है। इन दिनों काजल अग्रवाल पति के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं।

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले दिनों बिजेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी है। इन दिनों काजल अग्रवाल पति के साथ हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। काजल अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में काजल ने अपने हनीमून की लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में ब्लू ही ब्लू चारों तरफ समंदर दिखाई दे रहा है। 
अब जो नई तस्वीरें काजल ने साझा की हैं। उन तस्वीरों पर लिखा है कि स्टोरीज ऑफ गौतम किचलू। काजल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्‍शन में ज्यादा नहीं लिखा है। वैसे तो बहुत कुछ ही यह तस्वीरें अपने आप बोल रही हैं। इसलिए इन पर कुछ लिखने की जरूरत नहीं थी। 

काजल ने अपने हनीमून की इससे पहले भी तस्वीरें साझ की हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू से बीते 30 अक्टूबर को शादी की है। काजल ने अपना सरनेम हनीमून पर जाने से पहले बदल लिया है। काजल ने अब किचलू सरनेम रख दिया है। 

प्राइवेट सरमेनी काजल और गौतम की हुई थी। रिश्तेदारों और करीब दोस्तों के बीच शादी हुई। काजल और गौतम की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुईं। 

Desk Team