बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कही जाने वाली काजोल भले ही आज इंडस्ट्री में कम फ़िल्में दे रही हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब स्क्रीन पर सर काजोल के नाम का ही बोल-बाला चलता था। वही एक्ट्रेस सॉइल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस के ले अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट देती रहती हैं। वही सोशल मीडिया पर इन दिनों काजोल का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। और इस वीडियो में काजोल अपने नाम को लेकर एक बड़ा सीक्रेट रिवील कर रही हैं।

काजोल ने अपने नाम को लेकर किया बड़ा खुलासा
दरअसल सोशल मीडिया पर काजोल का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे एक्ट्रेस अपने नाम को लेकर एक बड़ा खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं।जहां इंटरव्यू में काजोल ये बताती हैं की, “मेरे पापा मेरा नाम मर्सिडीज रखना चाहते थे। उन्हें यह नाम बहुत पसंद था। क्यों की मर्सिडीज के मालिक ने अपनी बेटी के नाम पर ही गाड़ी की कंपनी का नाम रखा। तो मेरे पापा सोचते थे कि जब वो अपनी बेटी का नाम यह रख सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?”

पारिवारिक सम्बन्धो के बारे में खोले कई राज

वही एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में आगे अपने पारिवारिक संबोन्धो के बारे में भी कई तरह की बातें की। जहां काजोल ने बताया की जब वह साढ़े चार साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। साल 2008 में शोमू मुखर्जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वजह रही कार्डियक अरेस्ट। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया की उनकी मां बच्चों को लेकर काफी स्ट्रिक्ट थीं। बतौर चाइल्ड वह बैडमिंटन रैकेट और बर्तनों से पिटा भी करती थीं। साल 1973 में तनुजा ने शोमू मुखर्जी संग शादी रचाई थी। इनके दो बच्चे हुए काजोल और तनीषा मुखर्जी। वही काजोल के फ़िल्मी करियर की बात करते तो एक्ट्रेस इस समय ‘सलाम वैंकी’ की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



