पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अबतक इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से लाखों दिलों को जीता है। भले ही 90 के दशक में वो इंडस्ट्री में ज़्यादा एक्टिव थी लेकिन अभी भी वो अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। क्या मूवीज और क्या पब्लिक इवेंट हर जगह काजोल नज़र आती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं।

हालांकि, अब कुछ ऐसा हो गया है जिससे काजोल के फैंस निराश हो जाएंगे। दरअसल, अब काजोल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अचानक ही सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है, जिससे उनके फैंस का दिल बुरी तरह से टूट गया है।

इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई। आपको बता दें, काजोल ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम से अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए। और एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।
उन्होंने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल ट्रायल को फेस कर रही हूं।’ इसके फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं।” इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर करने के साथ ही काजोल ने अपनी पुरानी सारी फोटोज भी हटा दी हैं जिसे देखकर फैंस शॉक्ड रह गए हैं।

काजोल के अब यूं अचानक सोशल मीडिया छोड़ते देख कोई भी समझ नहीं पा रहा कि उन्हें हुआ क्या है। वहीं, अब उनके फैंस उनकी जल्द सोशल मीडिया पर वापिस की उम्मीद कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



