बॉलीवुड कई स्टार्स इन दिनों वेब सीरीज की तरफ अपना रुख कर लिया है। बड़े से
लेकर छोटे सभी स्टार्स इन दिनों वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी के
साथ कई ऐसे एक्टर्स भी जिनका रिश्ता फिल्मों से कई साल पहले ही छूट चुका है मगर अब
वो एक्टर्स वेब सीरीज के जरिए एक बार फिर अपने फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने की नई
शुरुआत कर रहे हैं। पिछलें दिनों अजय देवगन ने अपना वेब सीरीज डेब्यू किया था अब
उनकी वाइफ काजोल के वेब सीरीज डेब्यू की खबरें जोरो पर हैं।
काजोल के वेब सीरीज डेब्यू को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। खबरों के
मुताबिक ‘द फैमिली मैन 2‘ फेम सुपर्ण वर्मा के एक प्रोजेक्ट से काजोल
अपना वेब सीरीज डेब्यू करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए
एक्ट्रेस ने अपनी हामी भर दी है और बताया जा रहा है कि काजोल ने जो प्रोजेक्ट साइन
किया है उसमें एक मजबूत फीमेल लीड की जरूरत थी। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म
हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि अभी ऑफिशियल ऐलान होना बाकि है।
खबरें है कि ये वेब सीरीज एक 40 साल की महिला की कहानी होगी जो मजबूरी में
अपने बच्चों के लिए काम करने निकलती है। इस वेब सीरीज में एक पत्नी और एक मां के
सफर की कहानी को दिखाया जाएगा। अब देखना होगा कि काजोल इस कैरेक्टर में कितनी फिट
बैठती हैं। हालांकि वैसे तो काजोल खुद रियल लाइफ में दो बच्चों की मां हैं।
बता दें कि काजोल का पहले से ही ओटीटी डेब्यू हो चुका है। दरअसल, वह साल 2021 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘त्रिभंगा‘ में नजर आ चुकी हैं। इसी के साथ सबसे खास बात ये है कि अजय
देवगन ने भी सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी रूद्र से अपना वेब सीरीज डेब्यू
किया था अब उनकी वाइफ भी उन्हीं की तरह सुपर्ण वर्मा की आगामी वेब सीरीज से अपना
डेब्यू करने जा रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को पिछली बार बड़े पर्दे साल 2020 में रिलीज
हुई फिल्म ‘तान्हाजी‘ में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन और सैफ
अली अहम रोल में थे। फिल्म में काजोल ने अजय देवगन की वाइफ का रोल प्ले किया था।
इसके अलावा उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म ‘देवी‘ में भी काम किया।


Download Android App
Download iOS App







