शाहरुख खान और काजोल सिल्वर स्क्रीन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है और इस जोड़ी ने कई बड़ी हिट फिल्में दी है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर कभी खुशी कभी गम तक कोई ऐसी फिल्म नहीं है, जब इस जोड़ी का जादू फैंस पर ना चला हो।

हाल ही में काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन शुरू किया। इस सेशन में फैंस काजोल से कोई भी सवाल कर सकते थे और काजोल को उस सवाल का जवाब देना था। फैंस ने काजोल के करियर से लेकर निजी जीवन तक कई सवाल सवाल किये।

इस ऑनलाइन बातचीत के दौरान, काजोल से पूछा गया कि अगर वो अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वो शाहरुख़ खान से शादी करती ? इस सवाल का काजोल ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। काजोल ने अपने जवाब में लिखा , ‘क्या आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए?’ फैंस को काजोल का ये जवाब बेहद पसंद आया।

काजोल से यह भी पूछा गया कि शाहरुख या अजय में से बेहतर सह-कलाकार हैं। इस काजोल ने समझदारी से उत्तर दिया, “स्थिति पर निर्भर करता है।” जब शाहरुख के साथ उसके रिश्ते के बारे में पुछा गया तो काजोल ने कहा कि ‘ वो पूरी जिंदगी भर के दोस्त है।’

काजोल ने आनंद एल राय द्वारा निर्देशित शाहरुख की 2018 की फिल्म जीरो में गेस्ट भूमिका निभाई थी। फैंस ने पुछा की ये जोड़ी फिर से बॉक्स ऑफिस पर कब साथ नजर आएगी पर काजोल ने जवाब दिया, “एसआरके से पूछो।”

बातचीत के दौरान काजोल से उनके पति के बारे में भी पूछा गया। एक प्रशंसक ने जानना चाहा कि क्या उन्हें जलन होती है जब अजय अपने बच्चों, निसा और युग पर ज्यादा प्यार दिखते है। काजोल का जवाब था, “कभी-कभी, लेकिन वह ऐसा करता है।”

अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी। बातचीत के दौरान, फना एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके पति उनका पहला क्रश थे। उन्होंने ये भी कहा, “मैंने अपने पहले क्रश से शादी कर ली!”

बता दें अजय और काजोल को एक साथ फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में एक साथ नजर आने वाले है। अजय देवगन ने इस फिल्म में महान मराठा जनरल तानाजी मालुसरे की भूमिका निभायी है , वहीं काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के रूप में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



