काजोल की इस ड्रेस को लेकर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर भिड़े यूजर्स

Summary :

अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है जब काजोल को अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल होना पड़ता है।

अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है जब काजोल को अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल होना पड़ता है। हालांकि इन सब बातों से एक्ट्रेस को कैसे निपटना है एक्ट्रेस बखूबी जानती हैं। क्योंकि इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है जब कई मौकों पर अपनी पसंद के आउटफिट्स के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। 
ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ जब एक्ट्रेस अपूर्व मेहता के जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थीं। जहां काजोल को अपने ऑउटफिट की वजह से ट्रोल होना पड़ा। हालांकि उनके फैंस ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।
एक्ट्रेस इस वजह से हुईं ट्रोल…
अपूर्व मेहता के 47वें बर्थडे पार्टी में काजोल को बॉडीकॉन ऑफ शोल्डर ड्रेस में देखा गया था जिसे उनके करीबी करण जौहर ने आयोजित किया था। उन्होंने करण संग कैमरे के सामने जमकर पोज दिये। बॉलीवुड के पैपराजी विरल भयानी ने उनके पार्टी से निकलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। लेकिन यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने कमेंट करके लिखा, वह टाइट ड्रेस क्यों पहनती हैं जब उनका वजन बढ़ गया था? एक ने लिखा, क्या वह गर्भवती है?  हालांकि इस दौरान फैंस ने काजोल का सपोर्ट करते हुए कहा,  मुझे नहीं समझ आता कि ये लोग बॉडी शेमिंग क्यों करते हैं? एक और यूजर ने लिखा, ‘काजोल क्वीन है और वो किसी भी ड्रेस को कैरी करना जानती हैं।
प्रोफशनल लाइफ की बात करें तो काजोल आखिरी बार त्रिभंगा में नजर आईं थी।  जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म में काजोल ने अनुराधा आप्टे का किरदार निभाया था। फिल्म में मिथिला पालकर, तन्वी आज़मी, मानव गोहिल, कुणाल रॉय कपूर और अन्य भी थे।

Desk Team