कमाल आर खान ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर किया कमेंट तो सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ये जबरदस्त रिएक्शन

Summary :

आये दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को निशाने पर लेना केआरके की खास आदतों में शुमार है। अब कमाल खान के निशाने पर आयी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, जिनके लिए केआरके ने तीखा ट्वीट किया है।

बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर कमाल आर खान पर अपनी बेबाक राय देने के लिए जाने जाते है और आये दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी को निशाने पर लेना इनकी खास आदतों में शुमार है। अब कमाल खान के निशाने पर आयी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, जिनके लिए केआरके ने तीखा ट्वीट किया है। 
दरअसल हाल ही में में  ‘फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन’ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भारत की सबसे पावरफुल महिला करार दिया गया। ये बात कमाल खान ही नहीं बल्कि कई अन्य सेलेब्स को भी कुछ खास जंची नहीं। बाकी किसी ने तो कुछ नहीं कहा पर केआरके अपनी राय देने से कहां चूकते है। 
कमाल खान ने अपने ट्वीट में अनुष्का शर्मा पर निशाना साधते हुए लिखा,”अनुष्का शर्मा साल 2019 में भारत की पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं। यदि अनुष्का शर्मा भारत की सबसे पावरफुल महिला हैं तो मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं। ” 

 कमाल आर खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस ट्वीट पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे है। यूजर्स ने अनुष्का को टारगेट करते हुए उन्हें टीम इंडिया का सलेक्टर कहते हुए भी मजाक उड़ाया है। 
बता दें अनुष्का शर्मा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी है और अक्सर वो टीम इंडिया के साथ क्रिकेट टूर पर भी जाती है और मैदान में मौजूद रहकर टीम को चीरे करती नजर आती है। बीते दिनों उन्हें टीम इंडिया के साथ ऑफिसियल टीम फोटो में साथ दिखने पर भी ट्रोल किया गया था। 
अब देखिये यूजर्स का रिएक्शन ‘केआरके’ के ट्वीट पर :

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.

वही कमाल आर खान की बात की जाए तो इन्होने ‘देशद्रोही’ फिल्म बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही , बिग बॉस में भी इन्होने काफी विवाद किया था।  सोशल मीडिया पर कमाल आर खान फिल्म रिव्यु को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते है। 

Ujjwal Jain