बाड़मेर : अर्जुन पुरस्कार विजेता ड्राइवर गौरव गिल की कार शनिवार को राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप की रेस के दौरान ट्रैक पर आयी एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। गिल हाल ही में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले रैली चालक बने। दुर्घटना में उन्हें भी चोट आयी है और वह अस्पताल में हैं।
गिल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और यह पता चला है कि वह खतरे से बाहर हैं। यह दुर्घटना एफएमएससीआई इंडियन रैली चैम्पियनशिप 2019 के तीसरे दौर के दौरान हुआ। इसका नाम मैक्सपीरिएंस रैली रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब रेसिंग प्रतियोगिता में शामिल एक कार ने होतरड़ा गांव के पास ट्रैक पर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जो प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गयी थी।
तहसीलदार राकेश जैन ने बताया कि हादसे में नरेंद्र (पुत्र नेमराम), उसकी पत्नी पुष्पा व उनके बेटे जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया, ‘‘यह कार एक कार रेसिंग काफिले का हिस्सा थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा की एक कंपनी मैक्सपीरियंस कर रही थी।’’
रेसिंग ट्रैक पर हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद शनिवार को इस रैली को रद्द कर दिया गया। रैली के स्थानीय आयोजक अरविंद बालन ने कहा, ‘‘रैली में शामिल एक कार द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को टक्कर मारे जाने की दुखद: घटना के बाद आईएनआरसी इंडियन रैली चैम्पियनशिप के तीसरे दौर को रद्द कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



