काम्या पंजाबी ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ के साथ की सगाई, आज से शुरू हो जायेंगे प्रीवेडिंग सेरेमनी फंक्शन

Summary :

मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बीते रविवार यानी 8 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ सगाई कर ली है और 10 फरवरी को ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने बीते रविवार यानी 8 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ सगाई कर ली है और 10 फरवरी को ये कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। काम्या पंजाबी ने अपनी सगाई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है। 
काम्या और शलभ ने गुरूद्वारे में सगाई की है और इस फंक्शन में करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। रिंग सेरेमनी में काम्या क्रीम और ब्लू कलर का शरारा पहने नजर आई, जबकि शलभ नीले रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आये। 
शेयर की गयी तस्वीरों में ये कपल अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करते भी नजर आए और फैंस ने सोशल मीडिया पर इस कपल को आने वाली नयी जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है। बता दें आज से इस कपल की शादी के पहले की प्रीवेडिंग सेरेमनी की शुरुआत भी हो जाएगी।

 
आज यानी 9 फरवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी और कल यानी 10 फरवरी को रिश्तेदारों और करीबियों के बीच शादी संपन्न होगी। काम्या ने इससे पहले बताया था कि शादी के अगले दिन 11 फरवरी को एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जायेगा, साथ ही दिल्ली में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी जाएगी।

 
बीते दिनों, काम्या पंजाबी ने माता की चौकी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी थी कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए काम्या ने कैप्शन में लिखा था , ‘और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जय माता दी। #matakichowki’.
बता दें, काम्या पंजाबी और शलभ दांग, दोनों की ये दूसरी शादी है। काम्या ने इससे पहले बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है। शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। काफी समय तक सिंगल रहने के बाद काम्या बीते एक साल से शलभ को डेट कर रही थी। 

Ujjwal Jain