मशहूर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो अगले साल फरवरी में अपने दिल्ली बेस्ड बॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी करने जा रही है। इन दिनों काम्या अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त है और इस तैयारी से ब्रेक लेकर काम्या अपने बॉयफ्रेंड और बच्चों के साथ एग्जॉटिक वेकेशन पर गयी।

हाल ही में काम्या ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमे वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बेहद हॉट अंदाज में नजर आयी।

ये तस्वीरें काम्या ने अपने बॉयफ्रेंड शलभ के जन्मदिन पर पोस्ट की थी और अपने पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने फैंस को बताया था कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है।

बता दें शलभ अपने जन्मदिन पर काम्या पंजाबी और उनकी बेटी को दुबई में वेकेशन के लिए लेकर गए थे।

हाल ही में काम्या ने मीडिया को बतया था कि वो बॉयफ्रेंड के साथ एक गुरुद्वारा में शादी करेंगी और इस शादी में उनके परिवारवाले ही शामिल होंगे।

साथ ही काम्या ने बताया था कि शादी के बाद 10 फरवरी को दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जायेगा और अन्य फंक्शन भी धमाकेदार तरीके से मनाये जायेंगे।

बता दें काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। 10 साल बाद ये शादी टूट गयी और तब से काम्या अपनी 9 साल की बेटी की अकेले ही परवरिश कर रही है।

काम्या के बॉयफ्रेंड के बारे में बात की जाए तो शलभ डांग दिल्ली बेस्ड हेल्थकेयर प्रफेशनल हैं।


Download Android App
Download iOS App



