तनु वेड्स मनु के सीक्वल से बाहर कंगना

Summary :

NULL

तनु वेड्स मनु एक ऐसी फिल्म थी जिसने कंगना के करियर को चमका दिया। इस फिल्म के लिए उसे नेशनल अवाॅर्ड भी मिला था, लेकिन अपनी बेबाक बयानबाजी के चलते कंगना ने कई विरोधी खड़े कर दिए जिससे बड़े मेकर्स भी उनसे नाराज नजर आए। कंगना के बोल्ड बयानों से उनका करियर भी प्रभावित हुआ। अब पता चला है कि कंगना को इस फिल्म के सीक्वल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

खबरों की मानें तो कंगना के साथ इस फिल्म के निर्देशक आनंद का मनमुटाव तनु वेड्स मनु 2 की शूटिंग के दौरान ही शुरू हो गया था। कंगना की मनमानी से तंग आकर आनंद ने उसी समय तय कर लिया था कि अब वह कंगना से दूरी बना लेंगे। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि कंगना और मैं अच्छे दोस्त हैं लेकिन शूटिंग के दौरान कंगना के साथ मेरा तालमेल बेहतर नहीं था।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team