पूरा भारत इस समय कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है और पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लागू रहेगा। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी अपने घर की चारदीवारी में कैद रहने को मजबूर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत महामारी के खिलाफ लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत करना है कोविड-19 की महामारी एक संभावित जैविक युद्ध हो सकता है। कंगना का कहना है आजकल हर देश एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जुटा है। हो सकता है अर्थव्यवस्थाओं को ध्वस्त करने के लिए इस महामारी का इस्तेमाल किया गया हो।

कंगना रनौत ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘ दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लेकर होड़ मची हुई है लेकिन मानव कल्याण के लिए किसी को फिक्र नहीं है। हम ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं जहां पर मानवता बहुत पीछे छूट गई है यह एक संभावित जैविक युद्ध हो सकता है ताकि देश एक दूसरे को आर्थिक रूप से पीछे धकेल सकें।

कंगना का यह भी कहना है, ‘ एक इंसान के तौर पर और एक देश के तौर पर हम इसी चिंता में लगे हैं कि अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत की जाए भले ही इस लालच में इंसानियत ना बचे। अगर यह लॉकडाउन 21 दिनों तक चला तो भारत आर्थिक रूप से 2 साल पीछे चला जाएगा लेकिन अगर यह अवधि बढ़ती है तो देश के लिए स्थिति काफी भयावह हो सकती है। हम एक प्रगतिशील देश है पर उम्मीद है यह संकट जल्द खत्म होगा।
.jpg)
सोशल मीडिया पर कंगना अक्सर मुखर होकर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती हैं और अब कोरोना महामारी पर दिए गए उनके बयान को भी काफी सुर्खियां मिल रही है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जयललिता की बायोपिक थलाईवी के लिए तैयारी कर रही हैं।
लॉकडाउन के चलते शूटिंग कैंसिल हो चुकी है लेकिन कंगना घर पर ही वर्कआउट आदि से खुद को अपने किरदार के लिए मजबूत बना रही है। बता दें कंगना इन दिनों मनाली स्थित अपने घर पर रह रही है और लॉकडाउन का पालन कर रही है। इन दौरान कंगना सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी अपडेट शेयर करती रहती है।


Download Android App
Download iOS App



