रिवीलिंग ड्रेस पर Kangana Ranaut का ज्ञान सुन शॉक्ड हुए लोग, पुराने बयानों को लेकर हुई ट्रोल

Summary :

कंगना रनौत ने बेबाकी भरे अंदाज में महिलाओं के पहनावे को सवाल करने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। इसके साथ उन्होंने अपनी रिवीलिंग ड्रेस वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं, लेकिन नेटिजंस ने उन्हें फिर से ट्रोल कर दिया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
कंगना रनौत हमेशा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए चर्चा में रहती
हैं। ज्यादातर कंगना अपनी इन्हीं बातों के लिए विवादों में भी घिरी रहती हैं।
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर भी काफी रहती हैं। जहां वह अपनी फोटोज और वीडियो के साथ
अपनी हर मुद्दे पर अपनी बात भी रखती हैं। इन दिनों कंगना सोशल मीडिया पर एक्शन मोड
में नजर आ रही हैं। इस बार एक्ट्रेस ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने उनके
आउटफिट्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया है।

Cannes 2019 : Kangana Ranaut flaunts major cleavage

कंगना रनौत ने अपनी
इंस्टग्राम स्टोरी पर अपनी दो फोटो शेयर की है जिसमें वो रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ
रही हैं। उनके लुक की बात करें तो फोटो में कंगना
को व्हाइट कलर की
ट्रांसपैरेंट ब्रालेट और व्हाइट पैंट में देखा जा सकता है साथ ही एक्ट्रेस ने अपने
बालों का बन बनाया हुआ है साथ ही गोल्डन कलर का नेकपीस और ईयररिंग भी कैरी कर रखे
है। अपने इस लुक में वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड लग रही हैं।

अपनी इस बोल्ड फोटो
को शेयर करते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा,
‘सिर्फ इस फैक्ट पर ज़ोर
दे रही हूं कि महिलाएं क्या पहनती हैं या क्या पहलना भूलती हैं यह पूरी तरह से
उनकी पसंद है
… इससे आपको क्या
मतलब है।
’ अपनी दूसरी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि मैंने
अपनी बात रख दी है
… क्या अब मैं ऑफिस जा सकती हूं. बाय।”

कंगना की इंस्टा
स्टोरी को एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर नेटिजन्स एक्ट्रेस को
उन्हीं की बातों पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा,
“यह वहीं दीदी हैं
जो रिहाना को हमारे कल्चर का पाठ पढ़ा रही थीं।
” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये कोई और पहना
होता तो दीदी को हिंदुइज्म
, कल्चर और पता नहीं क्या-क्या याद आ जाता।” एक अन्य ने कंगना की एक पुरानी
बात याद दिलाते हुए कहा,
“यह वहीं, जिन्होंने उर्मिता
मातोंडकर को रिवीलिंग आउटफिट पहनने के लिए पोर्न स्टार कहा था।
”

 

Desk Team