कंगना रनौत ने जया बच्चन को फिर घेरा,बोली-कौन सी थाली दी है उनकी इंडस्ट्री ने…

Summary :

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत बॉलीवुड जगत में ड्रग्स को लेकर दिए गए अपने कई सारे स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत बॉलीवुड जगत में ड्रग्स को लेकर दिए गए अपने कई सारे स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन ने संसद में अपने भाषण में कहा फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे बवाल पर कमेंट करके कहा कि ये लोग जिस थाली में खाते है उसी में छेद करते हैं। वहीं अब भला कंगना रनौत कहां चुप बैठने वालों में से हैं तो बस कंगना ने अब दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के इस कमेंट पर अपनी जबदरस्त प्रतिक्रिया दी है। 
कंगना ने क्या कहा?

दरअसल जया बच्चन के इस बयान पर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया और लिखा,कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो के साथ सोने के बाद,मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।

इससे पहले भी किया ट्वीट 
इतना ही नहीं इससे पहले भी कंगना रनौत अभिनेत्री जया बच्चन के इस कमेंट पर अपना रिएक्शन दे चुकी हैं। अपने इस ट्वीट में कंगना ने लिखा,जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता। क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार धमकियां और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए।
बता दें,सुशांत सिंह राजपूज के गुजर जाने के बाद से ही कंगना रनौत अक्सर ट्वीट कर सेलेब्स पर निशाना साध रहीं हैं। इसी में से कंगना का एक ट्वीट यह भी था जिसमें उन्होंने बालीवुड को घेरा और ट्वीट करके लिखा यदि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो ऐसे में पहलीं पंक्ति के कई सारे सितारें सलाखों के पीछे होंगे।
वहीं अगर ब्लड टेस्ट हो गया तो फिर कई हैरान करने वालीं बातें भी सामने आएंगी। उम्मीद है कि पीएम स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को जरूर साफ करेंगे। इतना ही नहीं कंगना ने ट्वीट करके यह पीएमओ को भी टैग किया था। 

Desk Team