बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत आजकल किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि अपनी फिल्मों के चलते जमकर सुर्खियां बटरोर रही हैं। वैसे एक्ट्रेस की बिग बजट फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए भी इनकी खूब तारीफ हो रही है ऐसे में अपनी इस फिल्म सफलता को अभी एंजॉय कर ही रही थीं कि कंगना कि झोली में उनकी एक और बिग बजट फिल्म ‘सीता- द इनकार्नेशन’ का ऐलान किया जा चुका है।

फिल्म सीता के लिए एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही लोग कंगना रनौत को सीता के रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन कंगना की मानें तो वह इसके पहले भी यह किरदार अदा कर चुकीं हैं।

पहले भी बन चुकीं हैं सीता…
फिल्म ‘सीता’ के आधिकारिक ऐलान के बाद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक बचपन की बेहद क्यूट सीता बनी हुई तस्वीर पोस्ट की है। ये फोटो उस वक्त कि है जब कंगना 12 साल की थीं। फोटो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस गुलाबी रंग का लहंगे में सजी धजी हुई बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। इस दौरान कंगना ने अपने सिर को लाल रंग की चुन्नी से ढका हुआ है। वहीं एक हाथ से वो चुन्नी पकड़े हुए है, जबकि दूसरा आशीर्वाद देने वाली मुद्रा में है।

अपनी बचपन की इस बेहद प्यारी तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने इसके कैप्शन में लिखा है, एक स्कूल प्ले में भी मैंने सीता का किरदार निभाया था। तब में 12 साल की थी। सियारामचंद्र की जय। इस फोटो के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

बताते चले कंगना रनौत ने बुधवार की सुबह इस बात की घोषणा करते हुए बताया की वो आगामी पौराणिक फिल्म ‘द इनकारनेशन-सीता’ में देवी सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। एक्ट्रेस के द्वारा यह घोषणा इंस्टाग्राम पर की गई है। इस बीच उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है।
कंगना ने लिखा, ‘यह रहा अपडेटेड पोस्टर हैशटैग ‘द इनकारनेशन-सीता’, हैशटैग कंगना रनौत, हैशटैग मनोज मुंतशिर, हैशटैग एसएस स्टूडियो.’ फिल्म अलौकिक देसाई द्वारा निर्देशित की जाएगी और कथित तौर पर पांच भाषाओं – हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



