PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कही ये बड़ी बात

Summary :

अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस बीच उन्हें भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी राए रखते हुए भी देखा गया है। ऐसे में बुधवार की रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है, उस पर भी अभिनेत्री ने अपनी बात रखी है।

अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस बीच उन्हें भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपनी राए रखते हुए भी देखा गया है। ऐसे में बुधवार की रोज पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है, उस पर भी  अभिनेत्री ने अपनी बात रखी है।
बीती रोज पंजाब में हुई इस घटना से कंगना काफी ज्यादा गुस्सा हुई हैं और उन्होंने इसे लोकतंत्र पर एक हमला करार दिया है। यही नहीं कंगना का कहना है कि पंजाब में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। यदि इन्हें अभी नहीं रोका गया तो देश को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
गौरतलब है, बुधवार को पंजाब दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी के काफिले को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दिया गया, जिस वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब इस तरह की घटना सुरक्षा में एक बड़ी चूक दर्शाती है, जो अब राष्ट्रव्यापी बहस का मुद्दा बन गया है। वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस पूरी घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया है।
कंगना ने शेयर की इंस्टा पोस्ट 
इस दौरान पंगा क्वीन ने आज यानी गुरुवार को अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करके लिखा, जो पंजाब में हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है। माननीय प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए नेता हैं, प्रतिनिधि हैं और 1.4 बिलियन लोगों की आवाज हैं, उनपर हुआ हमला प्रत्येक भारतीय पर हमला है। ये हमारे लोकतंत्र पर भी हमला है। पंजाब आतंकी गतिविधियों के लिए हब बनता जा रहा है, अगर अभी इन्हें नहीं रुका गया, तो देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
क्या था पूरा माजरा?
बताते चले, बीती रोज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही बठिंडा पहुंचे थे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने वाले थे। खराब मौसम की वजह से मोदी जी ने 20 मिनट तक इंतजार किया और जब मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्होंने सड़क के रास्ते स्मारक तक जाने का फैसला लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस के डीजीपी से सिक्योरिटी की सुविधाओं की पुष्टि होने के बाद  मोदी जी सड़क के रास्ते स्मारक जाने के लिए निकले, मगर स्मारक पहुंचने से करीब 30 किलोमीटर पहले पीएम मोदी के काफिले को प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दिया गया। इस दौरान 15 से 20 मिनट तक पीएम मोदी एक प्लाईओवर पर फंसे रहे और जब रास्ता क्लियर नहीं हुआ तो वह उसी रस्ते से वापस बठिंडा एयरपोर्ट चले गए।

Desk Team