कंगना रनौत को मिली ट्वीटर अकाउंट ससपेंड करने की धमकी, एक्ट्रेस ने ट्विटर को बताया चीन की कठपुतली

Summary :

कंगना किसान आंदोलन के खिलाफ लगातार ट्विटर पर लिख रही हैं। इसके साथ ही वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करने वाले तमाम बड़े सेलेब्स को निशाना बना रही हैं। जिसे लेकर ट्विटर इंडिया ने कंगना रनौत के दो ट्वीट को हटा दिया था। जिसके बाद अब गुस्से में कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, चीन की कठपुतली बन चुका ट्विटर मेरे अकाउंट को सस्पेंड करने की धमकी दे रहा है।

बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और लगातार ट्विटर पर किसान आंदोलन पर अपनी राय रख रही है। साथ ही जो भी किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रहा है चाहे वो हमारे बॉलीवुड सेलेब हो या विदेशी हस्तियाँ उन पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रही। लेकिन अब कंगना ने ट्विटर पर भी अपनी टिप्पणी कर दी है और ट्विटर को चीन की कठपुतली कहते हुए कहा है कि उस पर भी चायनीज ऐप टिक टॉक की तरह बैन लगा दिया जाएगा। 
आपको बता दे, कंगना किसान आंदोलन के खिलाफ लगातार ट्विटर पर लिख रही हैं। इसके साथ ही वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करने वाले तमाम बड़े सेलेब्स को निशाना बना रही हैं। जिसे लेकर ट्विटर इंडिया ने कंगना रनौत के दो ट्वीट को हटा दिया था।
जिसके बाद अब गुस्से में कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, ‘चीन की कठपुतली बन चुका ट्विटर मेरे अकाउंट को सस्पेंड करने की धमकी दे रहा है। जबकि मैंने किसी भी तरह का कोई नियम उल्लंघन नहीं किया है। याद रखना जिस दिन मैं जाऊंगी तुमको साथ लेकर जाऊंगी। चीनी ऐप टिक टॉक की तरह तुम पर भी बैन लगा दिया जाएगा।’

बता दे, ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन किए जाने पर ही कंगना के ट्वीट को सोशल मीडिया से हटाया था। कंगना ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की आलोचना करते हुए उन्हें आंतकवादी तक कह दिया था। इसके अलावा उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन कर रही अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना पर भी निशाना साधा था।

Desk Team