बॉलीवुड का एक और कपल हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी को अपनी फैमली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इस कपल की शादी का काफी टाइम से फैंस इंतजार कर रहे थे। वहीं अब कपल शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक हो गया है।

कियारा और सिड की वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को फैंस और सेलेब्स की तरफ से खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। हालांकि इसी बीच बॉलीवुड क्वीन यानि कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में आ गई है। कंगना ने सिड-कियारा की शादी की फोटो पर कुछ ऐसा कह दिया है जो उन्हें लाइमलाइट में ले आया है।

दरअसलस, एक यूजर ने ट्वीटर पर कियारा और सिड की शादी की तस्वीर शेयर कर ये सवाल पूछा था कि क्या ये दोनों एक दूसरे डेट कर रहे थे। यूजर के इस सवाल पर अपनी बेबाकी के लिए मशहूर अदाकारा कंगना रनौत चुप नहीं रह पाई और उन्होंने सवाल के जवाब में कियारा-सिड की जोड़ी पर तो प्यार बरसाया। मगर बॉलीवुड की बाकि जोड़ियों पर तंज कसना भी नहीं भूलीं।
They were dating? pic.twitter.com/msnnsYKSHu
— Aniruddha Guha (@AniGuha) February 7, 2023
यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, “हां वो थे, लेकिन ब्रांड या फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं। इन्होंने कभी अटेंशन और लाइमलाइट पाने के लिए कोई बॉलीवुड रिलेशनशिप गिमिक का सहारा नहीं लिया…एक दम सच्चा प्यार है, खूबसूरत जोड़ी है।” कंगना का ये ट्वीट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के कुछ वक्त बाद ही सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस के साथ अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कर दी थी। वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए कपल ने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, “अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है… हम अपनी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं।”
कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आते ही बॉलीवुड सितारों ने मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। इनमें सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी शामिल रहीं। आलिया के अलावा, करण जौहर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, मीरा कपूर, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, राम चरण, रश्मिका मंदाना, वरुण धवन और अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने शादी की बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



