बॉलीवुड अभिनेत्री पिछले कुछ समय से विवादों के घेरे में उलझी पड़ी हैं। लेकिन अब इन सभी चीजों से परे कंगना रनौत के चेहरे पर फिर से मुस्कान वापस आई है और इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके छोटे भाई अक्षत की शादी है। जी हां कंगना के छोटे भाई की नवंबर में शादी है। ऐेसे में कंगना ने खुद रविवार को ट्विटर पर भाई की शादी के पहले रस्मों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।

इन फोटोज में कंगना अपने भाई को हल्दी लगाती हुई दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करके अभिनेत्री ने लिखा विशेष रूप से बधाई रस्म को नाना-नानी के झार पर किया जाता है,जिन्हें शादी का निमंत्रण सबसे पहले दिया जाता है।
वहीं एक पोस्ट में कंगना ने भाई अक्षत की शादी के बारे में भी बताया जो नवंबर में होगी।

इस खास मौक पर कंगना रनौत हरे रंग की साड़ी और उस पर काफी हैवी ज्वैलरी पहने हुए नजर आई,जिसमें एक्टे्रस कायमत ढा रही है।

सोशल मीडिया पर कंगना के चाहने वाले उनके इस लुक के खूब कायल हो रहे हैं। वैसे कंगना की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लगभग सभी फैन पोज और यूजर्स उनकी इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं।

वहीं इन सब चीजों के अलावा शनिवार को कंगना ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार द्वारा उनके खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

वैसे कंगना कभी भी अपने ऊपर बेवजह हमला नहीं होने देती तभी तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपना ध्यान उनसे हटा नहीं पा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



