श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल पर सोमवार सुबह आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि गंगू इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पुलिस ने कहा, इस गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस इलाके को तलाशी के लिए सील कर दिया गया है।
इससे पहले रविवार को सीआरपीएफ का एक सहायक उप-निरीक्षक त्राल शहर में आतंकवादी हमले में घायल हो गया था।
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि लगभग 200 आतंकवादी अभी भी कश्मीर में सक्रिय हैं और इनमें से अधिकांश पाकिस्तान से संबंधित गैर स्थानीय लोग हैं।


Download Android App
Download iOS App



