कृष्ण जन्मभूमि से बिना मास्क पहने कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें, ट्रोलर्स का इस पर भी गया ध्यान!

Summary :

कंगना रनौत अब बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंची हैं। कंगना पहली बार मथुरा पहुंचीं इस वजह से उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जितना अपनी बेबाकी के लिए मशहूर है उतनी ही वो अब श्रद्धा के लिए भी जानी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस सुर्खियों में आई थी जब पंजाब में किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया था। वही अब एक बार फिर कंगना भीड़ में फंसी हुई दिखाई दी है। दरअसल, कंगना रनौत अब बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंची हैं। कंगना पहली बार मथुरा पहुंचीं इस वजह से उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
उनकी सुरक्षा के लिए कई पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दिए। शनिवार की सुबह ही कंगना ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह आज के दिन की शुरुआत बांके बिहारी के दर्शन के साथ करना चाहती हैं। हालांकि इतनी भीड़ होने के बावजूद कंगना बिना मास्क के दिखाई दीं। देश में एक तरफ जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों को दोबारा दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है वहीं कंगना का ये रवैया देख यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं।
अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं कंगना की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। कंगना के आने की खबर तेजी से फैलती गई और फैंस की अच्छी खासी भीड़ बांकेबिहारी मंदिर पर जुट गई। इस दौरान कंगना ने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ था। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी बांके बिहारी के दर्शन करे की तस्वीर अपलोड की है। जिसपर फैंस तो दिल हार ही चुके है लेकिन साथ ही ट्रोलर्स भी अब अलर्ट हो चुके है। 
एक शख्स ने कंगना के मास्क न पहनने की वजह से उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘मथुरा में ओमिक्रोन कैसेस मिले है, ये क्या है, नो मास्क, नो सोशल डिस्टेंसिंग।’ वही  ज़्यादातर लोगो का ध्यान एक फोटो ने खींच लिया जिसमे एक पुलिस वाला कंगना को देखते हुए नज़र आ रहा है। एक यूज़र ने लिखा, ‘पुलिस वालों के चेहरे की खुशी देखो।’ एक ने कहा, ‘पुलिस वाले सर जी लट्टू हुए पड़े है।’

एक यूज़र बोला, ‘पीछे खड़े हुए पुलिस वाले ने दिल जीत लिया, क्या पैशन है आँखों मे देखने का, दिल खुश कर दिया।’ वही, किसी ने लिखा, ‘पुलिसवाला बी लाइक:- आँखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं।’

एक हेटर ने तो गुस्सा जताते हुए लिखा, दर्शन के लिए गई है और खुद ही हार माला पहने देवी बानी पड़ी है। हिपोक्रेट। वो चीजों को ज़्यादा न करने के निर्देशों के साथ सिंपल जा सकती थी। अब ये मत बोलना कि लोग इसका  वेलकम कर रहे है और ये मना नहीं कर सकती। किस बात के लिए वेलकम कर रहे है इसका मंदिर में। दर्शन करने गई है या दर्शन देने।’ अब कुछ इसी तरह के रिएक्शंस कंगना के पोस्ट पर देखने को मिल रहे है। 

Desk Team