कंगना रनौत ने ‘थलाइवी’ के सेट से अपना नया लुक किया शेयर, एक्ट्रेस में दिखी जयललिता की परछाई

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले काफी समय से वह फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ मुद्दों पर बिना डरे बयान बाजी करती हुईं नजर आईं है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले काफी समय से वह फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ मुद्दों पर बिना डरे बयान बाजी करती हुईं नजर आईं है। इसी बीच अपनी आगामी फिल्म थलाइवी को लेकर कंगना रनौत सुर्खियों में आ गई हैं। 
सोशल मीडिया पर जब से ट्विटर कंगना ने जॉइन किया है तब से वह बहुत सक्रिय हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय रख रही हैं। अपनी फिल्म की सेट से कुछ तस्वीरें कंगना ने ट्विटर पर साझा की हैं और फैन्स को फिल्म से जुड़ा अपडेट बताया है। 
कंगना ने शेयर की जयललिता के लुक की तस्वीरें
कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की शूटिंग लॉकडाउन के बाद टीम ने शुरु की है। बता दें फिल्म के नए शेड्यूल की शूटिंग हो चुकी है। एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीरें कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी साझा की हैं। इन तस्वीरों में दिवंगत तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लुक में कंगना नजर आ रही हैं। 


चीजें बदल गईं हैं कोरोना के बाद
ट्विटर पर अपने इस ट्वीट में कंगना ने लिखा, जया मां के आशीर्वाद से हमने थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। कोरोना के बाद कई चीजें बदल गई हैं लेकिन ऐक्शन के बीच में और कट के पहले कुछ नहीं बदला। 

कंगना दिखीं पार्लियामेंट सेशन में मास्क लगाए
इन तस्वीरों में से एक में साड़ी पहने कंगना दिखाई दे रही हैं और उसमें वह जोर से हंस रही हैं। जबकि अन्य तस्वीर में पार्लियामेंट का सेशन दिख रहा है और मास्क लगाकर एक्ट्रेस बैठी हुई नजर आ रही हैं। 
ए.एल.विजय ने इस फिल्म का डायरेक्‍श्न किया है। अरविंद स्वामी भी फिल्म में नजर आएंगे। हिंदी,तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में यह फिल्म रिलीज होगी। यह फिल्म अभिनेत्री और पॉलिटिशन जयललिता पर आर्धारित है। 

Desk Team