बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अपनी मच-अवेटेड फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है। जब से इमरजेंसी का फर्स्ट लुक आउट हुआ है, तभी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही बज बना हुआ है। फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का टीजर आउट कर दिया है।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का धमाकेदार टीजर शेयर किया है। शार्ट क्लिप में अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। टीजर के साथ ही ये खुलासा भी किया गया है कि फिल्म उस समय के आसपास घूमती है जब 1975 में भारत में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा ‘इमरजेंसी’ लगाई गई थी। टीजर रिलीज करने के साथ फिल्म की नई रिलीज से भी पर्दा हट गया है।

बता दें कि कंगना रनौत के सोलो डायरेशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “एक रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।” इमरजेंसी के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
टीजर शुरू होते ही स्क्रीन पर 25 जून 1975 लिखा हुआ दिखाई देता है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में अनुपम खेर सलाखों के पीछे नजर आते हैं और स्क्रीन पर लिखा होता है विरोधी पार्टी के नेता गिरफ्तार। इसके बाद बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है सरकार राज नहीं ये अहंकार राज है ये। ये हमारी नहीं इस देश की मौत है। इस तानाशाही को रोकना होगा। फिर बैकग्राउंड में कंगना की आवाज आती है। वे कहती हैं मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि इंडिया इज इंदिरा, एंड इंदिरा इज इंडिया।

इस फिल्म मे कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े अहम रोल में हैं। ‘इमरजेंसी’ एक अपकमिंग हिंदी बेस्ड ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, इसका स्क्रीन प्ले रितेश शाह का है। कंगना रनौत ने 2021 में ‘इमरजेंसी’ की अनाउंसमेंट की थी और बाद में क्लियर किया था कि भले ही ‘इमरजेंसी’ एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



