कंगना रनौत ने पुरी में किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, यूजर्स ने पूछा- ‘दीदी मास्क किधर है’

Summary :

कंगना रनौत ने भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। कंगना ने अपनी कई तस्वीरों को भी साझा किया, जिसको देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बॉलीवुड की ‘धाकड़ गर्ल’ यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत भगवान पर काफी आस्था रखती हैं। इन दिनों वह अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसके बाद भी शूटिंग से थोड़ा सा टाइम निकाल कर कंगना आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए पुरी पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लिया।  दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। कंगना ने अपनी कई तस्वीरों को भी साझा किया, जिसको देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
कंगना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-हम हमेशा कृष्णा को राधा या रुकमणी के साथ देखते हैं लेकिन जगन्नाथ पुरी में भगवान कृष्ण उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ विराजमान हैं। उनके ह्रदय के चक्र से निकलती ऊर्जा के चलते पूरे स्थान में स्वास्थ्यप्रद और सुखदायक मिठास का एहसास होता है। 


कंगना रनौत ने इन तस्वीरों में मास्क नहीं लगाया हुआ है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें मास्क ना पहनने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- इनको कहो मास्क पहने और वह ठीक रहेंगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सबसे पहले पब्लिक प्लेस पर मास्क पहनें। सभी ने मास्क पहना हुआ है तो आप क्यों नहीं पहन सकती हैं? नियमों का पालन करो कंगना रनौत, तुम राधा या रुकमणी नहीं हो। 

वर्कफ्रंट पर बात करें तो कंगना ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। यह पॉलिटिशन जयललिता की बायॉपिक है। इसके साथ ही ‘तेजस’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’: द लेजेंड ऑफ दिद्दा’ जैसे प्रॉजेक्ट्स भी कंगना के पास हैं। फिल्म ‘धाकड़’ 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Desk Team