बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हाल ही में हिमाचल स्थित अपने घर से वापस मुंबई आ गई हैं। मायानगरी लौटने के बाद एक्ट्रेस को मुंबई के पाली हिल इलाके में उनके ऑफिस के बाहर देखा गया है। जिस पर पिछले साल बीएमसी ने बुलडोजर चला दिया था। लॉकडाउन से थोड़ी छूट मिलने के बाद कंगन अपने दफ्तर में दोबारा रीनोवेशन का काम करवा रही हैं। याद हो,कंगना के ऑफिस में बीएमसी ने अवैध घोषित बताते हुए जमकर तोडफ़ोड़ की थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

हाल ही में सामने आई वीडियो में कंगना सफेद रंग की मैक्सी डे्रस में कार से उतरते हुए ऑफिस के अंदर जाते हुए नजर आ रही है। इस बीच उन्हें एक व्यक्ति से बात करते हुए देखा गया है। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कंगना रनौत चारों ओर घूम कर अपने ऑफिस का जायजा लेते हुए नजर आ रही हैं।

पैपराजी से बोली मुझे भी काम करने दो
ऑफिस के बाहर पैपराजी जब कंगना का स्वागत करने के लिए तैयार मिले तो कंगना ने उन्हें हाय किया। हालांकि जब उन्हें पैपराजी ने तस्वीर खिंचावाने के लिए कहा तब कंगना बोली,आप मुझे भी अपना काम करने दो। इसके बाद कंगना ने उनकी बात ली फिर अपने ऑफिस की बालकनी से हाथ हिलाते हुए पोज दिया।

कंगना बिना मास्क के घूमीं
कंगना रनौत जब अपने ऑफिस का जायजा लेने पहुंची तब उनसे हालांकि एक चूक भी हो गई है। जी हां दरअसल पूरी दुनिया को इंटरनेट के माध्यम अक्सर ज्ञान बांटने वाली कंगना इस दौरान खुद ही मास्क महनना भूल गई। कंगना रनौत बिना मास्क के दिखाई दे रही हैं, यही नहीं अभिनेत्री पूरा समय बिना मास्क के ही घूमती नजर आई है। जिसके बाद से उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
कंगना पर भड़के फैंस…



कोरोना काल में कंगना रनौत के ऐसी लापरवाही दिखाने को लेकर फैंस एक्ट्रेस के ऊपर जमकर बरस रहे हैं। किसी ने कहा, सारे रूल्स हमारे ही लिए हैं. इनका चालान क्यों नहीं हो रहा है। तो कोई बोला अरेस्ट करो इसको,बिना मास्क के घूम रही है। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- ये औरत कभी मास्क नहीं पहनती है, इनको चश्मा पहनना है लेकिन मास्क नहीं लगाना है। इसी तरह कई सारे यूजर्स ने कंगना के मास्क नहीं पहनने पर गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कि कंगना रनौत जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



