कंगना रनौत मंदिर बनवाने का ऐलान करते हुए बोलीं,मां दुर्गा ने मुझे चुना है…

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने मन की बात बेबाक होकर सोशल मीडिया पर रखती हैं। इतना ही नहीं कंगना के ट्वीट्स खूब सुर्खियों में रहते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने मन की बात बेबाक होकर सोशल मीडिया पर रखती हैं। इतना ही नहीं कंगना के ट्वीट्स खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अपने एक ट्वीट में उन्होंने दिल की बात जाहिर की है। अभिनेत्री ने कहा वह एक भव्य मंदिर बनवाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने अपने पैतृक मंदिर की फोटो भी साझा की है। 
भव्स मंदिर बनवाना चाहती है कंगना
कंगना ने अपने एक ट्वीट में लिखा,माँ दुर्गा ने मुझे अपने मंदिर का निर्माण करने के लिए चुना है, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जो बनाया है उसे हम आगे बढ़ाएंगे। देवी मां बहुत दयालु हैं, वह हमारे इस भाव को स्वीकार करेंगी। किसी दिन मैं एक ऐसा मंदिर बनाना चाहती हूं जो बेहद सुंदर होगा और वहां मां की महिमा होगी। ये हमारी सभ्यता के लिए होगा। जय माता दी।

अभिनेत्री इन फिल्मों की तैयारी में
बता दें इन दिनों कंगना रनौत किसान आंदोलन पर अपने ट्वीट्स को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई थी। दिलजीत दोसांझ के साथ उनका ट्वीट खूब चर्चा का विषय बना रहा।
 इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी की शूटिंग तकरीबन पूरी कर चुकी हैं। वहीं फिल्म धाकड़ की तैयारी जारी हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री के भाई की शादी थी,जिसके बाद अब कंगना वापस से काम पर लौट चुकी हैं। 

Desk Team