सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल आर्यन खान ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में शनिवार 2 अक्टूबर से एनसीबी की कस्टडी में हैं। वहीं किंग खान के बेटे के ड्रग्स मामले में फंस जाने के बाद कई दिग्गज स्टार्स ने शाहरुख के बेटे का समर्थन किया है। हाल ही में ऋतिक रोशन, आर्यन के सपोर्ट में आगे आए हैं और उन्होंने उनके लिए एक खास नोट भी शेयर किया है।

ये रहा ऋतिक का आर्यन के लिए स्पेशल नोट…
हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर आर्यन के लिए एक फोटो साझा करते हुए उनको अपना सपोर्ट दिया है। अपनी इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा, मेरे प्यारे आर्यन, लाइफ एक अजीब सफर है। यह बहुत अच्छी भी है, क्योंकि यह अनिश्चित है। भगवान दयालु हैं, वे सबसे टफ लोगों को ही सब टफ चीजें देते हैं। आप जानते हैं कि आपको तब चुना जाता है जब आप मुश्किल हालातों के बीच खुद को संभालने का प्रेशर महसूस कर सकते हैं। मुझे पता है कि आप अब इसे महसूस कर चुके होंगे। गुस्सा, कंफ्यूजन, लाचारी। यह आपके अंदर से एक हीरो को बाहर निकालने के लिए जरूरी चीजें हैं। लेकिन सावधान रहें, क्योंकि यही सब कुछ अच्छी चीजों जैसे काइंडनेस, कंपैशन और प्यार को खत्म कर सकती हैं।
अपनी इसी पोस्ट में ऋतिक ने आगे ये भी कहा, गलतियां, फेलियर, जीत, सक्सेस… यह सभी चीजें एक जैसी ही हैं अगर आपको पता है कि आपको अपने साथ कौन सी चीज रखनी है और अपने एक्सपीरियंस से कौन सी चीजों को बाहर फेंकना है। लेकिन जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से ग्रो हो सकते हैं। मैं आपको एक बच्चे के रूप में जानता हूं। मैं आपको एक मैन के रूप में जानता हूं। इसे अपनाएं। हर उस चीज को अपनाएं, जिसे आप एक्सपीरियंस करते हैं। यह आपके गिफ्ट्स हैं।

कंगना ने कही ये बात
ऋतिक रोशन के पोस्ट शेयर करने के कुछ देर बाद कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, अब सभी माफिया पप्पू आर्यन के बचाव में आ रहे हैं। हम गलती करते हैं लेकिन इसे ग्लोरिफाई नहीं करना चाहिए। मुझे पता है इससे उसको समझ आएगा और अपने कामों के नतीजों का अहसास होगा। उम्मीद करती हूं इससे वह सीखेगा, बेहतर और पड़ा बन सकेगा। अच्छा है जब कोई नाजुक स्थिति में हो तो इस बारे में गॉसिप न की जाए बल्कि उनको यह अहसास करवाना कि उन्होंने कोई गलती नहीं की, अपराध है।
.jpg)
क्या है मामला?
बता दें, बीते शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापा मारा था। इस जहाज पर रेव पार्टी चल रही थी, जिसका हिस्सा आर्यन खान भी थे। क्रूज शिप में एनसीबी की टीम यात्री बनकर पहुंची थी और फिर ड्रग्स पार्टी का भांडाफोड़ किया।

छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था और उनसे पूछताछ की गई थी। वहीं 7 अक्टूर यानी आज आर्यन की कोर्ट में पेशी होनी है। अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें जमानत मिलती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



