बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ काम करने से मना कर दिया है। कंगना अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। एक बार फिर कंगना का नाम सुर्खियों में है मगर इस बार किसी विवाद को लेकर नहीं बल्कि फिल्म रिजेक्शन को लेकर। कंगना ने आज बॉलीवुड में जिस मुकाम पर हैं अपने दम पर हैं।
कंगना ने कई बड़े-बड़े स्टार्स जैसे सलमान से लेकर शाहरुख तक की फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं। कंगना ने आमिर खान की फिल्म को भी मना कर दिया है।
कंगना, आमिर की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोंस्तान’ में काम करने से मना कर चुकी हैं। फिल्म में काम करने के लिए पहले कंगना को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।
इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख हैं। कंगना इससे पहले सलमान की सुल्तान, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को भी ठुकरा चुकी हैं। शाहरुख की आनंद एल राय वाली फिल्म को भी कंगना ना कह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App







