एयरसेल मैक्सिस डील: चिदंबरम बोले- सीबीआई मुझसे करे सवाल, बेटे को न करे परेशान

Summary :

NULL

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को एयरसेल मैक्सिस डील मामले में कार्ति चिदंबरम पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए लिखा है कि सीबीआई गलत सूचनाएं फैला रही है।

उन्‍होंने आगे ट्वीट करते हुए बताया, एयरसेल मैक्‍सिस में विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) ने सीबीआई के समक्ष बयान रिकार्ड किया जिसे वैध करार दिया गया। चिदंबरम ने आगे कहा, ‘कार्ति चिदंबरम को परेशान न करे सीबीआई को मुझसे सवाल करना चाहिए।‘

केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने 2006 में हुए एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश को मंजूरी देने के सिलसिले में कल पूछताछ के लिए कार्ति को बुलाया था। कार्ति ने सीबीआई के जांच जारी रहने के दावे का खंडन करते हुये उसके समक्ष पेश होने से इंकार कर दिया था और कहा था कि एक विशेष अदालत ने सभी आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया था और इस मामले की सुनवाई समाप्त हो चुकी है। एक विशेष अदालत में दायर सीबीआई के एक आरोपपत्र के मुताबिक, मैक्सिस की सहायक कंपनी मॉरीशस स्थित मैसर्स ग्लोबल कम्युनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर निवेश करने की मंजूरी मांगी थी।

Desk Team