Kannappa फिल्म मेकर बनाएंगे एक और रामायण, साउथ स्टार Suriya और Alia Bhatt की होगी Casting?

Summary :

रणबीर कपूर और यश स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। यह फिल्म अपनी भव्यता, स्टारकास्ट और बजट को लेकर चर्चा में है। लेकिन इसी बीच अब एक और ‘रामायण’ पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट भी किसी छोटे निर्माता का नहीं, बल्कि साउथ के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर विष्णु मांचू का है, जो हाल ही में पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ (Kannappa) लेकर आए थे। आलिया बनेंगी माता सीता हाल ही में विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया…

alia bhatt and surya ramayana

रणबीर कपूर और यश स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। यह फिल्म अपनी भव्यता, स्टारकास्ट और बजट को लेकर चर्चा में है। लेकिन इसी बीच अब एक और ‘रामायण’ पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट भी किसी छोटे निर्माता का नहीं, बल्कि साउथ के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर विष्णु मांचू का है, जो हाल ही में पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ (Kannappa) लेकर आए थे।

आलिया बनेंगी माता सीता

हाल ही में विष्णु मांचू ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि वो सालों पहले ‘रामायण’ (Ramayana) की स्क्रिप्ट पर काम कर चुके हैं और अब एक बार फिर इस महाकाव्य को पर्दे पर लाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने बताया कि वे भगवान राम के किरदार के लिए तमिल सुपरस्टार सूर्या (Suriya) को और माता सीता के किरदार के लिए बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को कास्ट करना चाहते हैं।

alia bhatt ramayana

कौन करने वाला था डायरेक्ट

विष्णु ने बातचीत में बताया कि उन्होंने यह स्क्रिप्ट साल 2009 में ही तैयार कर ली थी और उस वक्त वे इस प्रोजेक्ट के लिए सूर्या के पास भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “मैंने रावण के जन्म से लेकर उसके अंत तक की पूरी कहानी पर आधारित स्क्रिप्ट तैयार की थी। उस वक्त मैं सूर्या को भगवान राम के किरदार के लिए साइन करना चाहता था। यह फिल्म डायरेक्टर राघवेंद्र राव के निर्देशन में बनने वाली थी और रावण की भूमिका मेरे पिता मोहन बाबू निभाने वाले थे।”

खुद निभाएंगे भगवान हनुमान का किरदार

हालांकि, उस समय बजट के कारण यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। विष्णु ने बताया कि अब उनके पास दोबारा इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का अवसर है, लेकिन वह कब इसे शुरू करेंगे, यह स्पष्ट नहीं है। इतना ही नहीं, विष्णु मांचू ने यह भी इच्छा जताई है कि अगर यह फिल्म बनती है, तो वे स्वयं भगवान हनुमान का किरदार निभाना चाहेंगे।

vishnu manchu

कन्नप्पा को नहीं मिली सफलता

बात करें उनकी पिछली फिल्म ‘कन्नप्पा’ (Kannappa) की, तो यह भी पौराणिक कथाओं पर आधारित एक पैन इंडिया फिल्म थी, जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी अहम किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली और इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके बावजूद विष्णु मांचू का ‘रामायण’ को लेकर जुनून अब भी बरकरार है।

इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

अब अगर नजर डालें नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ (Ramayana) पर, तो यह फिल्म इंडियन सिनेमा की अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म का बजट करीब ₹4000 करोड़ है, जिसकी पुष्टि खुद निर्माता नमित मल्होत्रा ने की है। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान यह जानकारी दी कि यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा।

ranbir kapoor ramayana

क्या बनेगी एक और ‘रामायण’

‘रामायण’ (Ramayana) में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं यश रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में साई पल्लवी सीता माता के रोल में नजर आएंगी जबकि सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। जहां एक ओर ‘रामायण’ अपनी मेगा स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है, वहीं अब विष्णु मांचू की फिल्म को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई यह नया ‘रामायण’ (Ramayana) प्रोजेक्ट सूर्या और आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ दर्शकों तक पहुंच पाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के घायल होने पर सीएम Mamata Banerjee हुई इमोशनल, लिखा: “मेरे भाई…”

Yashika Jandwani