टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक अपनी
पहचान बना चुके कपिल शर्मा आज देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी जाने जाते हैं।
कपिल एक बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर है अब तो कॉमेडियन से कपिल मॉडल भी बन गए है।
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से फैल रहा है जिसमें कपिल रैम्प वॉक करते नजर आ रहे हैं।
मगर रैम्प पर वॉक करते हुए भी उनके अंदर से कॉमेडियन बाहर आ जाता है और वो
रैम्प वॉक करते हुए कुछ ऐसा कर देते है कि उनकी खुद ही हंसी छूट जाती है। कपिल के
इस मजेदार वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। इतना ही
नहीं कुछ लोगों ने तो कपिल की तुलना अभिनेता रणवीर सिंह से भी कर दी है।
दरअसल, बीती रात मुंबई में बेटी फैशन शो आयोजित किया गया था, जहां कपिल शर्मा
ने भी शिरकत की। इस इवेंट में खूबसूरत मॉडलों के साथ कपिल शर्मा ने भी रैम्प पर
कैट वॉक की। इस बात से तो सभी वाकिफ है कि कपिल जहां भी जाते है वहां कॉमेडी का
तड़का लगाना कभी नहीं भूलते है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच रैम्प पर चलते हुए पहले तो
कपिल शर्मा बिल्कुल एक मॉडल की तरह वॉक करते आते है लेकिन लास्ट में लड़कियों की
तरह पीछे छुककर पोज देने लगते है और अपनी जैकेट को भी एक साइड से नीचे कर देते है
जिसके बाद वह खुद तेज से हंसने लगते हैं।
कपिल शर्मा का ये मजेदार वीडियो लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है वहीं उनके फनी
अंदाज को देखकर लोग वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-
कॉपी मत करो बाबा, वैसे ही मस्त लग रहे हो। एक ने कहा- मुझे लगा
करण जौहर कहां से आ गया। काफी लोगों ने यहां कपिल को ‘रणवीर 2.0‘ बताया है। एक यूजर ने कहा- कपिल, आप गिन्नी का ट्राउजर पहनकर क्यों आ गए?


Download Android App
Download iOS App





