कपिल शर्मा का शो जितना पिछले दिनों हिट हुआ है वहीं अब शो में कोई न कोई अड़चन आई हुई है। जिसकी वजह से कपिल की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब फिर एक बार खबर आ रहीं है कि कपिल का दुबारा से झगड़ा हो गया है। लेकिन इस बार जिससे विवाद हुआ है वह कोई और नहीं बल्कि इस शो के मेहमान नवजोत सिंह सिद्धू से हुआ है। यह विवाद सिद्धू की कुर्सी को लेकर है।
लेकिन मामला इस बार कुछ यूं है कि सिद्धू को तेज बुखार होने के कारण कपिल के शो की संडे की शूटिंग को रोक दिया गया था। इस वजह से कुर्सी बहुत सूनी-सूनी सी लगी। उसके बाद कपिल ने सिद्धू के वापस लौटने का जरा भी इंतजार नहीं किया और सिद्धू की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह को बैठा दिया। यह बात सिद्धू को पसंद नहीं आर्ई और उन्होंने तभी कपिल को फोन करके झाड़ दिया।
कपिल ने सिद्धू को पूरी बात समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन कपिल के लाख समझने के बावजूद भी सिद्धू कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

इस शो में मेहमान के रूप में जैकलीन फर्नांडीज और सिद्घार्थ मल्होत्रा को बुलाया गया था।



Download Android App
Download iOS App








