द कपिल शर्मा शो का
नया सीजन एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने हर सीजन में
लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए है। शो में कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह और
बाकि सभी कॉमेडियन की कॉमिक टाइमिंग लोगों
को काफी पसंद आती है। कपिल शर्मा इस बार नए अवतार में शो में नजर आ रहे है। कपिल
सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनके चाहने वाले उनकी हर पोस्ट का बड़ी
बेसब्री से इंतजार करते है।
कपिल शर्मा हमेशा
अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो बदलकर सभी को हैरान कर देते हैं। मगर इस बार
कॉमेडियन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस से एक सवाल पूछा है। कपिल शर्मा ने
इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की है। इस फोटोशूट
के लिए उन्हें और किसी ने नहीं बल्कि उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ ने स्टाइल किया है।
फोटोशूट के लिए कपिल
शर्मा ने फ्लोरल प्रिंट शर्ट और
ब्लैक जींस के साथ लाइट ब्राउन जैकेट और पेयर शेड्स पहना है। अपने इस लुक में कपिल
काफी हैंडसम लग रहे है। अपनी तस्वीरों को शेयर करते
हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा, “इंस्टाग्राम पर मेरी प्रोफाइल पिक्चर कौन सी
तस्वीर होनी चाहिए? यहां आपके विकल्प हैं। ” पहली फोटो में कपिल मिरर
में देख हाथ में शेड्स पकड़े दिख रहे हैं। बाकि तस्वीरों में कपिल फोटोशूट के लिए
पोज देते नजर आ रहे हैं।
जैसे ही कपिल ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर किया वैसे ही फैंस और उनके फ्रेंड्स
ने कॉमेंट करना शुरु कर दिया है। अभिनेत्री वैशाली टक्कर ने लिखा: “पहला
वाला।” इसी तरह फैंस ने भी कॉमेंट कर अपनी पसंदीदा फोटो के बारे में बताया
है। अब देखना होगा कि कपिल इनमें से किसे अपनी प्रोफाइल पर लगाते हैं। बता दें कि विक्रम
वेधा स्पेशल एपिसोड में कपिल शर्मा सेम यही ड्रेस पहने नजर आए थे।


Download Android App
Download iOS App





