बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर Kapil Sharma कुछ विवादों के चलते काफी लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने फैमली टाइम विद कपिल शो से वापसी की थी। लेकिन ये शो भी उनकी लापरवाही के कारण कुछ ही दिनों में बंद हो गया।
पहले खबरें यह भी आई कि Kapil Sharma का काम सफल न होने के कारण वह काफी डिप्रेशन में चले गए थे। वो न किसी से बात कर रहे थे न किसी से भी मिल रहे थे। वहीं कपिल की इन्हीं हरकतों की वजह से उनके दोस्त भी उनसे धीरे-धीरे दूर होने लग गए थे।
वहीं कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा को हमेशा से एक-दूसरे का कॉम्पटीटर माना जाता है। कहा जाता है कि इन दोनों ही कोल्ड वॉर सालों से चलती आ रही है।
जो शायद ही कभी खत्म हो। जबकि कृष्णा अभिषेक के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं है। कृष्णा अभिषेक के द्वारा उन्होंने आज तक भी Kapil Sharma के बारे में कभी गलत नहीं सोचा है और जरूरत पढऩे पर वह कपिल के साथ जरूर काम भी करेंगे।
कृष्णा अभिषेक ने बताया
‘जब Kapil Sharma की तबियत खराब थी तो मैं काफी परेशान था। मैं भले ही कपिल शर्मा के बहुत अच्छे दोस्तों में नहीं आता हूं लेकिन कपिल को बीमार देखकर मुझे काफी दुख हो रहा था। मैंने उसे लगभग 5 साल के बाद मैसेज किया और कहा कि अगर तुम चाहो तो मैं और तुम साथ में काम कर सकते हैं। कपिल ने इंडस्ट्री में कई सारे कॉमेडियन्स को मौका दिया है, इसलिए मैं उसकी इज्जत करता हूं।’
कृष्णा ने कॉमेडी सर्कस के दिनों को याद करते हुए बताया, ‘Kapil Sharma ने कॉमेडी सर्कस छोड़ दिया और खुद का शो शुरू किया। लोगों ने उसे पसंद किया और वो देखते ही देखते सुपरस्टार बन गए। हम लोग उस समय लाइफ ओके पर कॉमेडी क्लासिस नाम का शो कर रहे थे।
कई दर्शकों ने हमने कहा कि हम कपिल जैसा कुछ ट्राई क्यों नहीं करते हैं। असल में कपिल खुद भी एक राइटर हैं, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कपिल की मेहनत रंग लाई और हर किसी की जुबान पर उनका नाम था।’
वहीं Kapil Sharma हिंदी फिल्म तेरी भाभी है पगले के डायरेक्टर विनोट तिवारी कपिल शर्मा की बायोपिक बनाना चाहते हैं। कपिल खुद अपनी बायोपिक रोल करें यह विनोद तिवारी चाहते हैं। बता दें बहुत टाइम बाद कपिल की एक झलक देखने को मिली जिसमें वह काफी ज्यादा मोटे नजर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App











