kapil-sharma ने ट्वीट करके दी वापसी की खबर, भारती सिंह साथ तबाही मचाने को तैयार हैं

Summary :

कई सारे विवादों में घिरे और डिप्रेशन में चले गए कॉमेडी के किंग kapil-sharma अब तरोताजा होकर नए जोश के साथ एक बार दोबारा से छोटे पर्दे पर वापसी करने

कई सारे विवादों में घिरे और डिप्रेशन में चले गए कॉमेडी के किंग kapil-sharma अब तरोताजा होकर नए जोश के साथ एक बार दोबारा से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई में आने की सूचना हाल ही में दे दी है। लेकिन शो कब से शुरू होगा इसको लेकर अभी किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं कि गई है। कपिल शर्मा ने पिछले दिनों ही ये कन्फर्म कर दिया था कि वह जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

अपने कॉमेडी शो द kapil-sharma के साथ चैनल भी वहीं होगा और कुछ-कुछ फॉरमेट भी वैसा ही होगा। कपिल शर्मा शो के सिलसिले में ही मुंबई लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने जब इसकी खबर दी तो सिंगर रेखा भारद्वाज सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया लेकिन भारती सिंह तो दो हाथ आगे रही। उन्होंने लिखा कि वेलकम बैक मेरे भाई चलो तबाही मचाते हैं।

 भारती के इस ट्वीट से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है इस बार kapil-sharma के शो में उन्हें देखा जाए। दरअसल, शादी के बाद भारती इस वक्त किसी भी शो से जुड़ी हुई नहीं है ऐसे में भारती के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। यहां तक कि उनका ट्वीट भी इसी ओर इशारा कर रहा है।

कपिल शर्मा शो लेकर वापस आ रहे हैं

इस तस्वीर को शेयर करते हुए kapil-sharma ने लिखा – ‘डेढ़ महीने बाद मुंबई वापस लौट आया हूं। अब आप लोगों को हंसाने का वक्त आ गया है। वह भी नए सीजन के साथ।’ इस तस्वीर के बाद कपिल ने अष्टमी पूजा के दिन एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका पेट चीकू बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है।

खबरों की मानें तो kapil-sharma अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से होगी।

पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिस्पेशन देंगे। फिलहाल यह देखना होगा कि कपिल का शो ‘द कपिल शर्मा’ इस बार लोगों के दिलों में कितनी जगह बना सकता है।

Desk Team