कपिल शर्मा ने अपनी बेहद क्यूट बेटी की तस्वीरें की शेयर, रखा ये प्यारा नाम

Summary :

कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने पिछले महीने 10 दिसंबर को बेटी को जन्मदिन दिया था। दोनों के घर में नन्ही परी आईं थीं। कपिल शर्मा ने अपनी बेटी के जन्म

कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने पिछले महीने 10 दिसंबर को बेटी को जन्मदिन दिया था। दोनों के घर में नन्ही परी आईं थीं। कपिल शर्मा ने अपनी बेटी के जन्म के बारे में खुद सोशल मीडिया पर अपने फैन्‍स को यह खुशखबरी दी थी। उसके बाद तो फैन्स ने कपिल और गिन्नी को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया था।  
बॉलीवुड सितारों से लेकर आम लोगों तक सबने कपिल शर्मा को इस खुशी की बधाईयां दीं। पिछले कुछ समय पहले कपिल की बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। इसी दौरान अब अपनी बेटी की तस्वीर कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में कपिल ने अपनी नन्ही परी को गोद में लिया हुआ है और साथ में पत्नी गिन्नी नजर आ रही हैं। 
कपिल शर्मा ने अपनी बेटी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया है। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ भी नजर आ रहे हैं। अपनी नन्ही परी को कपिल और गिन्नी निहारते हुए तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने नाम भी बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मिलिए हमारे दिल के टुकड़े अनायारा शर्मा से।

कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी से 12 दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने अपनी शादी की कई रिसेप्‍शन पार्टी भी दी थीं जिसमें एक्‍टिंग जगत के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत किया था। 

Desk Team