अजय देवगन ने कृष्णा अभिषेक को दिए 1 करोड़, जानिए क्‍या माजरा?

Summary :

पूरे एक साल टीवी पर वापसी करने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ फैंस के बीच दोबारा से अपनी जगह बना चुका है। सिर्फ दो महीने के अंदर ये शो दर्शकों के बीच

पूरे एक साल टीवी पर वापसी करने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ फैंस के बीच दोबारा से अपनी जगह बना चुका है। सिर्फ दो महीने के अंदर ये शो दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रहा है। ‘द कपिल शर्मा शो’ हर बार की तरह ही इस बार भी टीआरपी के मामले में टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है,जिसकी उम्मीद शायद लोगों को नहीं थी कि कपिल अपने शो के साथ वापसी आते ही इतना धमाल मचा पाएंगे।

 

 

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि कपिल से ज्यादा उनकी टीम इस शो को सफल बनाने में कामयाब हुई है। बॉलीवुड सितारें भी इस शो की जमकर तारीफ कर रहें हैं। हाल ही में इस शो के सेट पर टोटल धमाल की टीम पहुंची। जहां पर एक साथ रितेश देशमुख और अजय देवगन एक साथ दिखाई दिए।

 

 

कृष्णा अभिषेक को अजय देवगन ने दिया मन चाहा तोहफा

वहीं कपिल शर्मा के शो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जो हमेशा की तरह महिला गेटअप में एंट्री लेते हैं और वह अक्सर हर एक सेलेब्स से 1करोड़ रुपए मांगते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार वाले शो में जो हुआ उस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है।

इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में टोटल धमाल की टीम नजर आएंगी। इस हफ्ते शो में अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार भी शो का हिस्सा बनेगें। लेकिन असली धमाल तो तब होगा जब अजय देवगन से कृष्णा की इच्छा को पूरा करते हुए दिखाई देंगे और वह उन्हें 1करोड़ रुपए दे देंगे। बता दें कि इसका वीडियो सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है।

महिला गेटअप में दिखाई देने वाले कृष्णा अभिषेक इस हफ्ते के एपिसोड में टोटल धमाल की टीम को शॉल बेचते हुए नजर आएंगे। कृष्णा अभिषेके इस दौरान अजय देवगन से कहते हैं कि आप इतना पैसा कमाते हैं। आपकी फिल्में सुपरहिट भी हो रही हैं आप मुझे भी 1 करोड़ रुपए दे सकते हैं?

कृष्णा अभिषेक की बता का जवाब देते हुए अजय देवगन कहते हैं कि चलो यह इच्छा भी तुम्हारी आज पूरी कर देते हैं। तभी अजय देवगन ने एक करोड़ रुपए का बैग कृष्णा को देते हैं और कृष्णा अभिषेक हैरान रह जाते हैं। कपिल शर्मा का ये अपकमिंग शो लोगों का खूब पसंद आ रहा है जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर अजय देवगन जो बैग मांगवाते हैं उस बैग में क्या है। अब लाजमी सी बात है कि इस बात का तो खुलासा तो तब ही हो पाएगा जब शो टीवी पर आएगा।

Desk Team