टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा कल से सुर्खियों में छाए हुए है। कपिल ने कल सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार ऐलान किया था। जिसके बाद सबको लगा की वो शायद दूसरी बार पापा बनने वाले है। अब कल से मीडिया में बस यही बाते घूम रही है लेकिन अब कपिल के ट्वीट का क्या मतलब था सबको समझ आ गया है।

बता दे, कपिल ने 2021 की शुरुआत के साथ ही अपने फैंस को धमाकेदार सरप्राइज दे दिया है। कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिला लिया है और वो फैंस के लिए नया धमाका लेकर आ रहे हैं। इस तरह कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर डेब्यू कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नेटफ्लिक्स के साथ कौलेबोरेशन को लेकर बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नेटफ्लिक्स पूरी तरह से देसी हो गया है। कपिल शर्मा ने अपने इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान भी बहुत ही मजेदार अंदाज में किया है।

कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स डेब्यू के बारे में कहा, ‘नेटफ्लिक्स के साथ पहली बार काम करने को लेकर मुझे बेहद खुशी है। 2020 हर किसी के लिए उथल-पुथल भरा रहा है और मेरा लक्ष्य यही है कि लोग अपने दुखों और परेशानियों को भूल जाएंगे, और इस नए साल को प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ गले लगाएं। मैं हमेशा से नेटफ्लिक्स पर आना चाहता था लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था। ये प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब है। मैं अपने फैंस के साथ और जानकारी शेयर करने के लिए बेताब हूं।’ इस तरह वो अपने फैंस के लिए नया तोहफा लेकर आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



