पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार जारी है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया । राज्य सचिवालय के सूत्रों ने इस बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि शुक्ला ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है और उन्होंने इसकी एक प्रति राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भी भेजी है। क्रिकेटर रह चुके शुक्ला के इस्तीफा के पहले राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की रणजी टीम के पूर्व कप्तान और हावड़ा (उत्तर) के विधायक शुक्ला (39) ने बनर्जी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा है कि वह राजनीति से ‘संन्यास’ लेना चाहते हैं। हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी मामलों को देखने वाले शुक्ला ने हालांकि विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। शुक्ला से कई बार संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनका जवाब नहीं मिल पाया।


Download Android App
Download iOS App



