Shanaya Kapoor को लॉन्च करना करण जौहर को पड़ा भारी, यूजर ने उठाया नेपोटिज्म का मुद्दा

Summary :

बॉलीवुड के बहुत से स्टारकिड्स और मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर को अक्सर नेपोटिज्म के आरोपों का सामना करना पड़ता है। अब इन दिनों संजय कपूर और महिप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी नेपोटिज्म के आरोपों का सामना कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया सेंसेशन के रूप में अपना नाम कमा चुकी हैं। वहीं अब के शनाया कपूर के डेब्यू का ऐलान हो गया है। बता दें कि एक बार फिर स्टार किड्स के गॉडफादर कहलाने वाले करण जौहर ने शनाया के साथ फिल्म का ऐलान कर दिया है। 
बता दें कि करण जौहर ने इंस्टाग्राम पेज पर शनाया का एक वीडियो शेयर और कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसके जरिए उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी है कि शनाया जल्द ही धर्मा मूवीज़ की एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र आएंगी। 
अब इन दिनों संजय कपूर और महिप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी नेपोटिज्म के आरोपों का सामना कर रही हैं। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं करण जौहर पर भी एक बार फिर से नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं।
 दरअसल करण जौहर जल्द ही शनाया कपूर को लॉन्च करने वाले हैं। वह धर्मा मूवीज के बैनर तले अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। लेकिन करण जौहर ने जैसे ही इस बात की घोषणा की तो उनके साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शनाया कपूर को जमकर ट्रोल कर दिया है। इसके साथ ही एक बार फिर से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया यूजर ने शनाया कपूर की थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर उन्हें ट्रोल किया है। यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘होंठ ठीक करने, नाक और जॉलाइन सुधार से पहले शनाया कपूर’।


यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘फिर इसलिए करण जौहर ने शनाया कपूर को प्रमोट करने के लिए एक व्होल्यूज कंपनी शुरू की। वह कहते हैं कि नेपोटिज्म असली नहीं है। उन्होंने सही है, यह असली नहीं है, बल्कि के ग्लोबल वार्मिंग है’। वही एक और यूजर ने एक मीम साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘करण जौहर ने संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की पहली फिल्म को लॉन्च करने का फैसला किया है। और बॉलीवुड कहता है कि यहां कोई नेपोटिज्म नहीं है’।


इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शनाया कपूर को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने सोमवार को शनाया को लॉन्च करने की घोषणा की है। 

Desk Team