ट्रोल्स के निशाने पर आए Karan Kundrra, गर्लफ्रेंड Tejashwi को कह बैठे ‘आंटी’!

Summary :

टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों लाइम लाइट में बने हुए है, लगातार ये कपल अपनी डेट नाईट और घूमते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते है इसी के सात ये कपल पैपराजी को पोज़ देने से भी कभी पीछे नहीं हटता है।वही इस कपल को मोस्ट अडोरेबल कहना भी गलत नहीं होगा।

 टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों लाइम लाइट में बने हुए है, लगातार ये कपल अपनी डेट नाईट और घूमते हुए तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते है इसी के सात ये कपल पैपराजी को पोज़ देने से भी कभी पीछे नहीं हटता है।वही इस कपल को मोस्ट  अडोरेबल कहना भी गलत नहीं होगा।
बिग बॉस के बाद से ही ये कपल साथ में है और एक दूसरे के साथ कपल गोल्स देता हुआ दिखाई देता है अकसर दोनों को साथ में स्टॉप किया जाता है।वहीं फैंस भी दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थकते है साथ ही इनकी जोड़ी पर भर-भर कमेंट करते हुए दिखाई देते है।हलाकि इस बार करण कुंद्रा बुरी तरह से ट्रॉल्लिंग का शिकार हुए है।
दरअसल करण कुंद्रा के ट्रोल होने का कारण ये है कि एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता दिखाई दे रहा है।इस वीडियो में करण तेजस्वी को आंटी कहते हुए नजर आ रहे है।वहीं करण का ऐसे तेजस्वी को आंटी बुलाना बिलकुल पसंद नहीं आया है जिसके चलते फैंस उन्हें लगातार ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे है।

वहीं सामने आई इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हर रिलेशनशिप की फाउंडेशन रिस्पेक्ट होती है एक दिन ये धैर्य ख़त्म हो जाएगा और वो दिन अच्छा नहीं होगा। इससे पहले बहुत देर हो जाए जागजाओ करण।इसी के साथ एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैंने इसके जैसा शोऑफ इंसान कभी नहीं देखा।ये गंदा है.. तेजस्वी को आंटी बुलाना मजाक में भी ऐसा क्यो करना है?एक और यूजर ने लिखा तेजस्वी का फैन होने के नाते मैं आपकी डिसरेस्पेक्ट नहीं देख सकता फिर चाहे कोई भी हो.. इसमे चाहे आपका बॉयफ्रेंड ही क्यो न हो।
इसी तरह सामने आई इस वीडियो में यूजर लगातार भर-भर कमेंट कर करण कुंद्रा को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे है।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि करण और तेजस्वी को प्यार बिग बॉस के रियलिटी शो के दौरान हुआ था जिसके बाद ये कपल लगातार सुर्ख़ियों में बनता हुआ दिखाई दे रहा है इसी के साथ तेजस्वी को हाल ही में नागिन-6 में देखा गया था।

Desk Team