करण मेहरा को 1 साल से नहीं है बेटे काविश की कोई खबर, इस बदलाव को लेकर डर गए करण

Summary :

टीवी एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच चल रही अनबन सुर्खियों में बनी हुई है।लेकिन इनके इस झगडे में इनका बेचारा बेटा काविश फंसा हुआ है। काविश को अपने पापा से मिलने या बात करने तक की इज़ाजत नहीं है। जिसकी वजह से करण के दिल पर क्या बीत रही है अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है।

टीवी एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच चल रही अनबन सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों के बीच की ये टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब ये रिश्ता पूरी तरह से बिखर चूका है। ये तो सच है कि करण और निशा दोनों ही एक- दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते लेकिन इनके इस झगडे में इनका बेचारा बेटा काविश फंसा हुआ है। 
काविश को अपने पापा से मिलने या बात करने तक की इज़ाजत नहीं है। जिसकी वजह से करण के दिल पर क्या बीत रही है अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। करण ने अपने दिल का दर्द बयान करते हुए अपने बेटे काविश को लेकर बात की है।
करण मेहरा का कहना है कि उन्हें पिछले 1 साल से अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। करण ने कहा, ‘मेरे पास अपने बेटे काविश की कोई जानकारी नहीं है। किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। यहां तक कि मेरे पड़ोसियों ने भी उसे नहीं देखा है। मैंने खुद पूरे साल उसे कहीं नहीं देखा। मुझे ये भी नहीं पता कि वो किन हालात से गुजर रहा है?’ 
करण महरा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं बहुत जल्दी उससे मिलूंगा। तलाक भी अभी प्रोसेस में है। काविश काफी बदल चुका है। अब वो कैमरा के सामने आने से डरता है। ये अजीब है क्योंकि पहले उसे कैमरों से प्यार था।’ 
इसके अलावा करण ने ये भी कहा कि उनका प्यार से भरोसा उठ चुका है। आपको बता दे, करण और निशा दोनों ही अक्सर एक- दूसरे पर इलज़ाम लगते हुए सामने आते है। कभी करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर सामने आती है तो कभी निशा के उनके राखी ब्रदर के साथ अफेयर की खबरे ज़ोर पकड़ लेती है। 

Desk Team