शराब ने बर्बाद किया करियर लेकिन अब इस एक्टर का Television पर होगा Come Back?

Summary :

Karan Patel Come Back: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर करण पटेल (Karan Patel) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम करण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कमबैक को लेकर हिंट दिया है। बता दें, लंबे वक्त से पर्दे से दूर रहे करण की यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। Laughter Chefs 3 से जुड़ा नाम हाल ही में खबर सामने आई कि टीवी का पॉपुलर कॉमेडी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 (Laughter Chefs 3) जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला…

karan patel come back

Karan Patel Come Back: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर करण पटेल (Karan Patel) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम करण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कमबैक को लेकर हिंट दिया है। बता दें, लंबे वक्त से पर्दे से दूर रहे करण की यह खबर उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है।

Laughter Chefs 3 से जुड़ा नाम

laughter chefs 3
laughter chefs 3 (Credit: Social Media)

हाल ही में खबर सामने आई कि टीवी का पॉपुलर कॉमेडी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 (Laughter Chefs 3) जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला है। शो की वापसी की अनाउंसमेंट होते ही पुराने कंटेस्टेंट्स और दर्शकों में एक्ससाइटमेंट देखने को मिल है। इसी बीच चर्चा है कि करण पटेल को इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इस खबर को लेकर करण पटेल की तरह से कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। हालांकि उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने लोगों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

Karan Patel Viral Post

करण पटेल (Karan Patel) ने इंस्टाग्राम पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंनेअपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए करते हुए लिखा, “मैं ये अनाउंस करता हूं कि अगले साल इसी समय तक मेरी वापसी ज्यादातर लोगों की शुरुआत से भी बड़ी होगी। यकीन करो और हासिल करो।” उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि करण जल्द ही किसी बड़े शो या प्रोजेक्ट के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Patel (@karan9198)

क्यों थे 6 सालों से टीवी से दूर?

karan patel come back
karan patel come back (Credit: Social Media)

करण पटेल (Karan Patel) टीवी के सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक रहे हैं। उन्होंने कसम से, काव्यांजलि, कस्तूरी, ये हैं मोहब्बतें, नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे कई हिट शोज में काम किया है। कस्तूरी से उन्हें घर-घर में पहचान मिली और उन्हें टीवी का “शाहरुख खान” कहा जाने लगा। हालांकि, अचानक मिली शोहरत ने करण के रवैये में बदलाव ला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अपने टैलेंट पर इतना भरोसा हो गया कि वे कई प्रोजेक्ट्स को ठुकराने लगे। जिन प्रोजेक्ट्स को उन्होंने स्वीकार किया, उनमें भी उन्होंने ज्यादा फीस की डिमांड की।

karan patel
karan patel (Credit: Social Media)

एक इंटरव्यू में खुद करण ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई गलतियां कीं है। वो कभी-कभी सेट पर शराब पीकर पहुंचते थे और काम को गंभीरता से नहीं लेते थे। इसका नतीजा ये हुआ कि धीरे-धीरे मेकर्स ने उन्हें ऑफर देना बंद कर दिया।

गलतियों से सीखा सबक

करीब तीन साल तक घर पर बैठे रहने के बाद करण पटेल को अपनी गलतियों का एहसास हुआ। उन्होंने खुद को दोबारा संभाला, अपनी फिटनेस और इमेज पर काम किया और अब एक नए जोश के साथ वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि, करण ने अपने अपकमिंग शो का नाम या डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन उनके पोस्ट से यह साफ है कि उनकी वापसी किसी बड़े प्रोजेक्ट के साथ होने वाली है।

karan patel viral post
karan patel viral post (Credit: Social Media)

करण पटेल (Karan Patel) के पोस्ट के इस पोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कोई उन्हें “टीवी का किंग रिटर्न्स” कह रहा है, तो कोई रमन भल्ला की वापसी का इंतजार कर रहा है। इतना तय है कि करण की वापसी छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होने वाली है, क्योंकि फैंस उन्हें फिर से अपने फेवरेट किरदार में देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Satish Shah Funeral Live Updates: सतीश शाह के अमित दर्शन करने पहुंची Rupali Ganguly, ऑनस्क्रीन बेटे ने पार्थिव शरीर की दिया कंधा 

Yashika Jandwani